{"_id":"5aa803e64f1c1b8f778b538a","slug":"spg-take-action-after-pm-modi-minute-to-minute-programme-gone-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम किया वायरल, SPG ने लिया बड़ा एक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम किया वायरल, SPG ने लिया बड़ा एक्शन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी का काफिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे से जुड़े कार्यक्रम का मिनट टू मिनट सोशल मीडिया पर वायरल करना एक शख्स को महंगा पड़ गया है। एसपीजी के अधिकारियों के निर्देश पर कैंट थाने में इंस्पेक्टर विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव की तहरीर पर अनुपम पांडेय के खिलाफ ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोशल मीडिया की मदद से अनुपम पांडेय का नाम और पता तस्दीक कर कैंट पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। प्रधानमंत्री के शहर आगमन से पूर्व रविवार को उनके दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम वाट्सएप सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर वायरल हुआ था।
खुफिया इकाइयों से यह जानकारी एसपीजी के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने इसे सुरक्षा में चूक बताते हुए नाराजगी जताई। इसके साथ ही वाराणसी जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कैंट ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अनुपम पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। उसके नाम की तस्दीक करने के साथ ही निवास स्थान का पता लगाया जा रहा है।

सुरक्षा चूक मामले की रिपोर्ट तलब
मंडुवाडीह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से पीएम ने ट्रेन को किया रवाना
- फोटो : twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के बीच सोमवार को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में आमजन के घुसने संबंधी सुरक्षा में चूक मामले को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को भी रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार मामले में दिल्ली स्तर से जवाब तलब किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है। सब कुछ सामान्य था और सुरक्षा में चूक जैसा कोई मामला नहीं था।