फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SPG personnel may arrive tomorrow, PM will be under multi-layered security cover; only women police will be deployed at the public meeting venue.

Varanasi News: कल आ सकते हैं एसपीजी के जवान, बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे पीएम<bha>;</bha> जनसभा स्थल पर तैनात होगी सिर्फ महिला पुलिस

Fri, 24 Apr 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
SPG personnel may arrive tomorrow, PM will be under multi-layered security cover; only women police will be deployed at the public meeting venue.
प्रधानमंत्री के आगमन पर ओवर ब्रीज का किया जा रहा पेंटिंग । अमर उजाला - फोटो : 1
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन से 48 घंटे पहले, यानी शुक्रवार तक एसपीजी के अधिकारी और जवान शहर पहुंच सकते हैं। प्रधानमंत्री 27 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर बरेका परिसर तक करीब 25 किलोमीटर लंबे रूट पर चप्पे-चप्पे पर एसपीजी की हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था को अभेद बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसको लेकर एसपीजी 25 अप्रैल को जिला और पुलिस प्रशासन के साथ कई चरणों में बैठक कर सकती है। बृहस्पतिवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने वीवीआईपी रूट और बरेका परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और बताया कि यहां केवल महिला पुलिसकर्मी तैनात होंगी, जो अपनी दक्षता और अनुशासित कार्यप्रणाली से सुरक्षा संभालेंगी। इधर, भाजपा ने भी विशाल महिला सम्मेलन के लिए विशेष मॉनिटरिंग टीम बनाई है, जो पूरे समय अलर्ट मोड में रहकर किसी भी अव्यवस्था को तत्काल रोकेगी। बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में 26 से 28 अप्रैल तक 15 कमरे रिजर्व किए गए हैं, जहां पीएमओ के अधिकारी और एसपीजी के जवान ठहर सकते हैं। बरेका गेस्ट हाउस के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन



ड्रोन पर रोक, नो-फ्लाइंग जोन घोषित होगा

पीएम के रूट और आसपास 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाते हुए पूरे रूट को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया जाएगा। 25 अप्रैल को रूट फाइनल होने के बाद 26 अप्रैल को फ्लीट रिहर्सल की जाएगी। वहीं, बरेका स्थित कार्यक्रम स्थल को 26 अप्रैल तक एसपीजी अपने नियंत्रण में ले लेगी। पूरे क्षेत्र में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे पीएम
प्रधानमंत्री बरेका में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल, पार्किंग, वीवीआईपी मार्ग और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा पूरी तरह महिला पुलिसकर्मियों के जिम्मे होगी। प्रवेश और निकास द्वार, मंच क्षेत्र, बैठक व्यवस्था, वीवीआईपी मूवमेंट और संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी की जाएगी। प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार जांच होगी। वीवीआईपी मार्ग का बीएलडब्ल्यू से चौकाघाट तक निरीक्षण कर ट्रैफिक और वैकल्पिक मार्गों की समीक्षा की गई।

डायवर्जन और अतिरिक्त पुलिस बल
भीड़ नियंत्रण के लिए जरूरी स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। पूर्व निर्धारित डायवर्जन प्लान लागू होगा और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस तैनात रहेगी। आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान 28 अप्रैल को होने वाले महिला सम्मेलन की तैयारियों के लिए भाजपा ने मॉनिटरिंग टीम बनाई है। रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि टीम सम्मेलन के हर पहलू पर नजर रखेगी और किसी भी अव्यवस्था को तुरंत रोका जाएगा।

बूथ स्तर तक चल रहीं बैठकें
सम्मेलन में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक बैठकें की जा रही हैं। अधिवक्ता, डॉक्टर, खिलाड़ी, साहित्यकार, प्रोफेसर और शिक्षक वर्ग को भी आमंत्रित किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के अधिक से अधिक लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मॉनिटरिंग टीम का कार्य सूचना, सुरक्षा, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करना होगा। बैठक में अनिल श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश शुक्ला, नवरतन राठी, अरविंद पांडेय, संतोष सोलापुरकर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed