{"_id":"64fd972b345c76afed0aa2a7","slug":"spg-chief-arun-sinha-ashes-were-immersed-in-ganga-in-varanasi-2023-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गंगा में प्रवाहित की गईं एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा की अस्थियां, छह सितंबर को हुआ था निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गंगा में प्रवाहित की गईं एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा की अस्थियां, छह सितंबर को हुआ था निधन
Sun, 10 Sep 2023 03:45 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 10 Sep 2023 03:45 PM IST
सार
देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा की अस्थियां वाराणसी में रविवार को गंगा में प्रवाहित की गईं।
विज्ञापन
अस्थि कलश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा की अस्थियां रविवार को गंगा में प्रवाहित की गईं। वाराणसी के भैंसासुर घाट पर अरुण सिन्हा के पुत्र अभिजीत घटक ने वैदिक रस्मों रिवाज को पूरा किया। इसके बाद बजड़े पर सवार होकर पिता की अस्थियों को मां गंगा में विसर्जित किया। इस दौरान अभिजीत और उनके साथ आए लोगों की आंखें नम रहीं। भैंसासुर घाट से सभी लोग दशाश्वमेध घाट की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
एसपीजी के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का बीते 6 सितंबर को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वो 61 वर्ष के थे। 1987 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अफसर रहे सिन्हा को हाल ही में एसपीजी के निदेशक के तौर पर एक साल का एक्सटेंशन दिया गया था।
विज्ञापन
मूल रूप से बिहार के रहने वाले अरुण कुमार सिन्हा मार्च 2016 से एसपीजी के प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे। एसपीजी का जिम्मा प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम की सुरक्षा का होता है।
विज्ञापन