फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Speedster to be scouted in October; clocking 120 kmph secures a ticket to the finals.

Varanasi News: अक्तूबर में तलाशा जाएगा स्पीड्स्टर, 120 किमी की रफ्तार से गेंद फेंकने पर फाइनल का टिकट

Thu, 10 Sep 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Speedster to be scouted in October; clocking 120 kmph secures a ticket to the finals.
आधिकारिक किट का अनावरण करते सर्किल ऑफ होप ट्रस्ट के पदाधिकारी। स्वयं
उत्तर प्रदेश में तेज गेंदबाजों की तलाश के लिए स्पीड्स्टर प्रतियोगिता अक्तूबर से रिंग रोड स्थित मैदान में शुरू होगी। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से तेज गेंदबाजों को मंच देने की तैयारी बुधवार से सर्किल ऑफ होप ट्रस्ट की ओर से शुरू कर दी गई। प्रतियोगिता में गेंदबाजों की गति को स्पीड गन के जरिये मापा जाएगा और प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अगले चरण में प्रवेश दिया जाएगा। आयोजक कृपा शंकर तिवारी और विनय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले चरण में प्रत्येक गेंदबाज को छह गेंद फेंकने का मौका मिलेगा। 100 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक की रफ्तार हासिल करने वाले गेंदबाज दूसरे चरण के लिए क्वालीफाई करेंगे। दूसरे चरण में गेंदबाजों को 12 गेंद फेंकने का अवसर दिया जाएगा। इस चरण में 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल करने वाले गेंदबाज फाइनल चरण में प्रवेश करेंगे। फाइनल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज को स्पीड्स्टर के खिताब के साथ एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दिया जाएगा। बुधवार को सिगरा के गांधी नगर में प्रतियोगिता की आधिकारिक किट का अनावरण किया गया। इस अवसर पर महेंद्र विश्वकर्मा और कुमुद कांत मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed