फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   special trains confirmed tickets not available from Varanasi to Ayodhya due to ram mandir darshan

Varanasi: ट्रेन से अयोध्या की राह आसान नहीं, चल रही लंबी वेटिंग; प्राण प्रतिष्ठा के बाद बढ़ी भक्तों की भीड़

Mon, 29 Jan 2024 06:25 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Jan 2024 06:25 PM IST
सार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। ऐसे में वाराणसी से अयोध्या की राह मुश्किल हो गई है। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। 

विज्ञापन
special trains confirmed tickets not available from Varanasi to Ayodhya  due to ram mandir darshan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन करना चाहते हैं। हालांकि दस फरवरी तक वाराणसी से अयोध्या धाम जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में सीटें खाली नहीं है। लगभग सभी श्रेणियों में वेटिंग टिकट है। पटना-कोटा एक्सप्रेस, मरूधर, साबरमती, फरक्का, दून एक्सप्रेस, गंगा सतलज समेत सभी का यही हाल है।

विज्ञापन


कैंट और बनारस स्टेशन के आरक्षण टिकट केंद्र के कर्मियों ने बताया कि अयोध्या धाम जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। 10 फरवरी को 13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस के स्लीपर में 63 वेटिंग और एसी कोच की सभी श्रेणी में वेटिंग सीटें हैं। 14853 मरूधर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 75 के ऊपर वेटिंग चल रही है। 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर में 61 वेटिंग, थर्ड एसी और टू एसी में भी वेटिंग है। 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस के स्लीपर में 50 के ऊपर वेटिंग और थर्ड एसी में जगह नहीं है। 13009 दून एक्सप्रेस में टू एसी को छोड़ दिया जाए तो स्लीपर और थर्ड एसी फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन


अयोध्या से आना भी आसान नहीं
अयोध्या से वाराणसी कैंट और बनारस आने वाली ट्रेनों में भी मशक्कत करनी पड़ेगी। खासकर स्लीपर में तो जगह नहीं मिल सकेगी। सात फरवरी तक अयोध्या से आने वाली ट्रेनों में 13152 कोलकाता एक्सप्रेस के स्लीपर, थर्ड एसी, टूएसी में वेटिंग है। 13484 फरक्का एक्सप्रेस में भी यही हाल है। 19167 साबरमती और 13010 दून एक्सप्रेस के थर्ड और टू एसी को छोड़कर अन्य किसी भी श्रेणी में सीटें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 को चलेगी मेमू स्पेशल
अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए 30 जनवरी को उत्तर रेलवे मेमू स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन सुबह 6.15 बजे कैंट स्टेशन से ट्रेन रवाना होगी। रास्ते में जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, दर्शन नगर पर ठहराव होगा। सुबह 9.55 पर ट्रेन अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी में 31 जनवरी को सुबह 10.05 बजे चलकर उक्त स्टेशनों पर ठहराव करते हुए दोपहर 1.45 बजे कैंट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed