Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special story of Nehru Jayanti had connection with Kashi Vidyapeeth and deep friendship with Narendra Dev

नेहरू जयंती पर विशेष: काशी विद्यापीठ से था नेहरू का नाता, नरेंद्र देव से थी गहरी मित्रता; पढ़ें- खास

Sat, 14 Nov 2026 02:40 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 14 Nov 2026 02:40 PM IST
सार

पंडित जवाहर लाल नेहरू का काशी विद्यापीठ से गहरा नाता था। नरेंद्र देव से भी गहरी मित्रता थी। नेहरू ने नरेंद्र देव को स्वतंत्रता आंदोलन के लिए युवाओं की अगली खेप तैयार करने का जिम्मा भी दिया।

विज्ञापन
Special story of Nehru Jayanti had connection with Kashi Vidyapeeth and deep friendship with Narendra Dev
पंडित जवाहर लाल नेहरू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ज्ञान की नगरी काशी से पंडित जवाहर लाल नेहरू का मजबूत संबंध रहा। काशी विद्यापीठ की प्रबंध समिति में महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय के साथ पंडित जवाहर लाल नेहरू भी सदस्य रहे। नेहरू कई वर्षों तक विद्यापीठ की गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी रहे। शिव प्रसाद गुप्त के निमंत्रण और पंडित नेहरू के सुझाव पर ही आचार्य नरेंद्र देव काशी विद्यापीठ में पढ़ाने के लिए आए और पहले आचार्य बने। 

विज्ञापन


पं. नेहरू ने उन्हें न केवल काशी के युवाओं को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन के लिए युवाओं की अगली खेप तैयार करने का जिम्मा भी दिया। बाद में आचार्य नरेंद्र देव लखनऊ विश्वविद्यालय और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति भी बने।

विज्ञापन
Trending Videos

वैचारिक और बौद्धिक स्तर पर भी थी गहरी साझेदारी
काशी विद्यापीठ के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष आनंद शंकर चौधरी ने बताया कि दोनों के बीच वैचारिक और बौद्धिक संबंध भी मजबूत थे। आचार्य नरेंद्र देव के आग्रह पर 8 अक्टूबर 1933 को नेहरू ने मुकुंदीलाल श्रीवास्तव की पुस्तक ऑन द अंडरस्टैंडिंग ऑफ हिस्ट्री की भूमिका लिखी थी। इसमें उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव को अपना मित्र और सहयोगी बताया था। इसके अलावा नेहरू की पुस्तक भारत की खोज के लेखन में भी आचार्य नरेंद्र देव ने बौद्ध दर्शन से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण सहयोग दिया था।
विज्ञापन

आचार्य के निधन को बताया था राष्ट्रीय क्षति 
आचार्य नरेंद्र देव के निधन पर 20 फरवरी 1956 को राज्यसभा में नेहरू ने भावुक श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने कहा था कि आचार्य का निधन केवल एक महत्वपूर्ण व्यक्ति का जाना नहीं, बल्कि देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। नेहरू ने आचार्य नरेंद्र देव को दुर्लभ प्रतिभा, विचारशीलता और असाधारण ईमानदारी वाला व्यक्ति बताया था। उन्होंने कहा था कि आचार्य जैसे व्यक्तित्व का विकल्प मिलना कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed