{"_id":"5a48beb74f1c1b502b8b7831","slug":"special-police-platoon-will-protect-tourists","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों को अब विशेष सुरक्षा कवच, ‘स्पेशल 35’ करेगा पर्यटकों की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों को अब विशेष सुरक्षा कवच, ‘स्पेशल 35’ करेगा पर्यटकों की सुरक्षा
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 31 Dec 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशियों के साथ हिंसा की लगातार घटनाओं के मद्देनजर ‘स्पेशल स्क्वॉड’ के गठन का बड़ा फैसला लिया गया है। यह स्क्वॉड सैलानियों का सुरक्षा कवच बनेगा।
दस्ते के प्रशिक्षित पुलिस कर्मी न सिर्फ किसी भी आपात स्थिति से निबटने में सक्षम होंगे बल्कि ‘मित्र’ बनकर सैलानियों की सुरक्षा और सहायता करेंगे। 35 सदस्यीय ‘स्पेशल स्क्वॉड’ के लिए दरोगा और सिपाही चुन लिए गए हैं।
जनवरी में इन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी और इसी महीने की आखिरी तक ये दस्ता सैलानियों की सुरक्षा और सहायता में मुस्तैद हो जाएगा। काशी को पर्यटन के फलक पर ले जाने की केंद्र और राज्य सरकार की कोशिशों के बीच हाल के दिनों में यहां सैलानियों के साथ हुईं आपराधिक घटनाओं ने पुलिस-प्रशासन की जमकर किरकिरी कराई।
विज्ञापन
जिले में पर्यटक थाना और चौकियों की स्थापना की योजना के मूर्तरूप लेने तक एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज की अगुवाई में जिला पुलिस ने ‘स्पेशल स्क्वॉड’ की कार्ययोजना बनाई है।

स्क्वॉड के लिए 25 सिपाही और 10 दरोगा चुने गए
demo pic
अच्छे चालचलन, व्यवहार, वाकपटुता और अंग्रेजी भाषा की जानकारी के आधार पर स्क्वॉड के लिए 25 सिपाही और 10 दरोगा चुने गए हैं। पर्यटक पुलिस के साथ समन्वय और उच्चाधिकारियों के निर्देशन में यह दस्ता गंगा घाटों से लेकर रेलवे और बस स्टेशनों, सारनाथ व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मुस्तैद रहेगा।
अत्याधुनिक सूचना संसाधनों से लैस यह दस्ता सैलानियों को जागरूक भी करेगा कि वह कहां जाएं, कहां न जाएं। किसी भी विपरीत स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता कैसे प्राप्त करें।
एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज का कहना है कि दस्ते को 12 जनवरी से पुलिस लाइन में एसपी प्रोटोकॉल के निर्देशन में ट्रेनिंग दी जाएगी। पर्यटन विभाग और टूरिस्ट विशेषज्ञों के अलावा पुलिस के उच्चाधिकारी इन्हें प्रशिक्षित करेंगे।