फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special campaign will run for voter list today

मतदाता सूची के लिए आज चलेगा विशेष अभियान

Sun, 07 Nov 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Special campaign will run for voter list today
फोटोयुक्त मतदाता सूची के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ अपने नियत मतदेय स्थलों पर सुबह 10 से चार बजे तक उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान मतदाता अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। अभियान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बूथों का भ्रमण भी करेंगे। भ्रमण के दौरान बीएलओ अनुपस्थित मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रण विजय सिंह ने जनसामान्य से अपील की है कि है कि 01 जनवरी, 2022 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण पूर्ण हो रही हो और उनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, वे सभी अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर फार्म-6 पर अपना आवेदन कर अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं। इसी प्रकार ऐसे मतदाता जो निर्वाचक नामावली में पंजीकृत है, किन्तु उनकी प्रविष्टि त्रुटिपूर्ण है वे फार्म-8 पर एवं जो मतदाता स्थान परिवर्तन कराना चाहते हैं, वे फार्म-8 क पर आवेदन करके बीएलओ अथवा https://nvsp.in/https://Noterportal.eci. gov.in/voter Helpline App के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed