{"_id":"60e00e21a3e5ca0c0a529a1d","slug":"special-campaign-from-6-july-for-making-new-aadhaar-card-or-update-aadhar-facility-in-29-post-offices-of-chandauli-and-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नया आधार बनवाने या अपडेट कराने के लिए इस दिन से चलेगा विशेष अभियान, चंदौली और वाराणसी के 29 डाकघरों में सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया आधार बनवाने या अपडेट कराने के लिए इस दिन से चलेगा विशेष अभियान, चंदौली और वाराणसी के 29 डाकघरों में सुविधा
Sat, 03 Jul 2021 12:43 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:43 PM IST
सार
डाक विभाग की ओर से छह जुलाई को चंदौली और वाराणसी के 29 डाकघरों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। यहां पहुंच कर आप अपना आधार कार्ड बनवाने के साथ ही उसमें संशोधन भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपको नया आधार कार्ड बनवाना है या पहले से बने आधार कार्ड में कोई संशोधन कराना चाहते हैं तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए डाक विभाग की ओर से छह जुलाई को
विज्ञापन
चंदौली और वाराणसी के 29 डाकघरों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। यहां पहुंच कर आप अपना आधार कार्ड बनवाने के साथ ही उसमें संशोधन भी करा सकते हैं।
वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर अधीक्षक डाक सुमीत कुमार गॉट ने बताया कि डाकघर पहुंच कर कोई भी आधार सेवाओं का लाभ ले सकता है। इसमें नया आधार तो नि:शुल्क बनाया जाता है जबकि नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट कराने के लिए 50 रुपये जबकि फिंगरप्रिंट और फोटो सहित बायोमेट्रिक संशोधन के लिए 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
वाराणसी में यहां चलेगा अभियान
वाराणसी जनपद में वाराणसी प्रधान डाकघर, अस्सी, कबीरचौरा, चेतगंज, चोलापुर, चौबेपुर, मदनपुरा, महामंडल, मालवीयनगर, रामनगर, लंका, वाराणसी सिटी, सारनाथ, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, काशी आर एस ,सारनाथ में अभियान चलेगा।
विज्ञापन
चंदौली जिले में बबुरी,चकिया, नौगढ़,चंदौली,धानापुर, कमालपुर,मुग़लसराय, सैयदराजा,सकलडीहा बाजार तथा सकलडीहा आरएस में आधार की सेवाएं ली जा सकती हैं।