{"_id":"59062d4a4f1c1b3651441868","slug":"special-campaign-for-traffic-awareness-in-varanasi-start-toady","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में आज से ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में आज से ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की तो खैर नहीं
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 01 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
आज से 31 मई तक जिले भर में चलेगा विशेष अभियान
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सोमवार से 31 मई तक जिले भर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थानों की पुलिस भी शामिल रहेगी। एसपी ट्रैफिक आरबी चौरसिया इसकी मॉनीटरिंग करेंगे।
एसएसपी नितिन तिवारी ने रविवार को बताया कि बगैर हेलमेट वाले दो पहिया वाहन चालक, निर्धारित गति से तेज फर्राटा भरने वाले, गलत जगह वाहन पार्क करने वाले, गलत दिशा से वाहन लेकर चलने वाले, बगैर लाइसेेंस वाहन चलाने वाले, बगैर सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने वाले, बगैर नंबर प्लेट के वाहन लेकर चलने वाले, दो पहिया वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले और अनधिकृत तरीके से हूटर, सायरन, प्रेशर हार्न व नीली/ लाल बत्ती का इस्तेमाल करने वाले कार्रवाई की जद में आएंगे।