फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP will Kashi vicious circle of Government: Shiv Pal

काशी को चमकाएगी सपा सरकार ः शिवपाल

Thu, 26 Nov 2015 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 26 Nov 2015 02:52 AM IST
विज्ञापन
SP will Kashi vicious circle of Government: Shiv Pal

सूबे के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार जल्द ही ऐसा मसौदा तैयार करेगी, जिससे भोले की नगरी काशी चमक उठेगी।

विज्ञापन

 गंगा किनारे के 84 घाटों को संवारने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से ‘विजन बनारस’ प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
काशी के प्रमुख संतों की मौजूदगी में गोदौलिया लाठीचार्ज की घटना पर उन्होंने खेद भी जताया। कहा कि काशी ज्ञान-संस्कृति की नगरी है। पुरानी बातें भुलाकर अब यहां से विश्व भर में एकता-प्रेम का संदेश जाना चाहिए।
विज्ञापन

हमने संतों का हमेशा सम्मान किया है, करते रहेंगे। ये बातें उन्होंने विष्णु संप्रदाय के छठे पीठाधीश्वर यमुनाचार्य महाराज सतुआ बाबा की तीसरी पुण्यतिथि पर बतौर मुख्य अतिथि मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम में कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंसासुर घाट से बजरे पर सवार होकर आश्रम पहुंचे लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल ने सबसे पहले सतुआ बाबा के चित्र पर माल्यार्पण किया।
 इसके बाद पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह, लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल और मौजूद संतों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। शिवपाल ने कहा कि महापुरुष कहीं जाते नहीं हैं।
वह हमेशा लोगों के दिल में रहते हैं। सतुआ बाबा की परंपरा और उनके संदेशों से समाज को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने बताया कि घाटों को संवारने के लिए 428 करोड़ रुपये की परियोजना प्रदेश सरकार ने बनाई है लेकिन कोर्ट की ओर से रोक लगने के चलते उस पर काम नहीं हो सका है।
उन्होंने कहा कि सभी 84 घाटों के लिए ऐसा ‘विजन बनारस’ वह सिंचाई विभाग की ओर से केंद्र को भेजेंगे, जिससे काशी संवर जाएगी।
 महामंडलेश्वर संतोषदास सतुआ बाबा ने शिवपाल की सहजता और उनके संतों के प्रति लगाव की सराहना की।
 अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वरपुरी महाराज ने मां अन्नपूर्णा की ओर से आशीर्वाद दिया कि प्रदेश का खजाना भरा रहे, ताकि विकास की गति और तेज हो सके। इस मौके पर महंत आनंद गिरि, काशी विश्वनाथ न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी, महंत डॉ. कुलपति तिवारी,

जिलाधिकारी राजमणि यादव, एसएसपी आकाश कुलहरि, केपी यादव, लालू यादव, अजय शर्मा, गुलशन कपूर समेत तमाम लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed