फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP submitted a memorandum to the Municipal Commissioner regarding contaminated water supply and other problems.

Varanasi News: दूषित जलापूर्ति सहित अन्य समस्याओं के लिए सपा ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Fri, 09 Jan 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
SP submitted a memorandum to the Municipal Commissioner regarding contaminated water supply and other problems.
समाजवादी पार्टी के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व में सपा पार्षद दल ने बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से मिलकर शहर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। एमएलसी ने नगर के अधिकांश वार्डों में हो रही दूषित जल आपूर्ति पर गहरी चिंता जताई। कहा कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर और प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कहा कि गलियों में लगी अधिकांश एलईडी लाइटें पीली या बंद हैं। इससे दुर्घटना और असुरक्षा बनी हुई है। उन्होंने तत्काल खराब लाइटों को बदलकर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। लोहता में सीवर जाम व जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष हारुन अंसारी ने नगर आयुक्त को विस्तार से बताया। शमीम नोमानी ने पत्र सौंप निस्तारण की मांग की। सदन के उप नेता गोविंद पटेल और पार्षद संदीप यादव ने अवर अभियंताओं के बार-बार हो रहे स्थानांतरण पर आपत्ति जताई। कहा कि जब तक कोई अभियंता क्षेत्र की समस्याओं को समझ पाता है, तब तक उसका स्थानांतरण कर दिया जाता है। विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पार्षद अविनाश यादव विक्की ने खराब गुणवत्ता के कारण क्षतिग्रस्त पत्थरों के पुनर्निर्माण को लेकर शिकायती पत्र नगर आयुक्त को सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed