फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP Singh Baghel said girl dead body case police disclose in two days

Varanasi: ट्रेन में किशोरी का शव मिलने के मामले को लेकर बोले एसपी सिंह बघेल, दो दिन के अंदर खुलासा करे पुलिस

Sun, 25 Feb 2024 05:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 05:17 PM IST
सार

Varanasi: लखनऊ-बनारस इंटरसिटी ट्रेन की जनरल बोगी में किशोरी की लाश मिलने की सूचना पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल परिजनों के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार से संवेदना जताई है।

विज्ञापन
SP Singh Baghel said girl dead body case police disclose in two days
परिजनों से संवेदना जताते केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सेवापुरी में लखनऊ-बनारस इंटरसिटी ट्रेन की जनरल बोगी में बोरे में जिस 16 वर्षीय किशोरी का शव मिला था, उसके भिटकुरी स्थित आवास पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात करके उन्हें ढाढ़स बंधाया और दो दिन में पुलिस को घटना का खुलासा करने को कहा।
विज्ञापन


इस बीच, एसीपी राजातालाब मुकदमे का अपराध संख्या तत्काल नहीं बता पाए तो केंद्रीय राज्य मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कपसेठी थानाध्यक्ष को कहा कि किशोरी के परिजनों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें और पारदर्शी तरीके से प्रभावी कार्रवाई कर घटना का खुलासा करें। किशोरी के साथ हुई यह घटना देश के प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र की है। 
विज्ञापन


आधे घंटे तक किशोरी के घर रहने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री का काफिला बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। प्रकरण के अनुसार, गत 19 फरवरी की सुबह 11वीं में पढ़ने वाली किशोरी अपनी सहेली के पास जाने की बात कह कर घर से निकली थी। 20 जनवरी की रात उसका हाथ-पैर बंधा शव इंटरसिटी ट्रेन में बनारस स्टेशन पर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष ने बंधाया ढाढ़स
अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर भिटकुरी स्थित किशोरी के घर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed