फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP MP from Chandauli hands over letter to PM Modi raises issues concerning Theosophical Society and farmers

Chandauli News: चंदौली के सपा सांसद ने पीएम मोदी को सौंपा पत्र, थियोसोफिकल सोसायटी व किसानों के मुद्दे उठाए

Thu, 30 Jul 2026 04:22 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 30 Jul 2026 04:22 PM IST
सार

Varanasi News: पीएम मोदी से मुलाकात कर सांसद वीरेंद्र सिंह ने वाराणसी स्थित थियोसोफिकल सोसायटी की कीमती जमीन के कथित दुरुपयोग की जांच की मांग की। 

विज्ञापन
SP MP from Chandauli hands over letter to PM Modi raises issues concerning Theosophical Society and farmers
पीएम मोदी से सपा सांसद ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को एक पत्र सौंपा। पत्र में थियोसोफिकल सोसायटी की दान संपत्तियों की सुरक्षा और किसानों के मुआवजे से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं।

विज्ञापन


सांसद ने वाराणसी स्थित थियोसोफिकल सोसायटी की कीमती जमीन के कथित दुरुपयोग की जांच की मांग की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भूमि अधिग्रहण पर 20 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजे की भी मांग उठाई। 
विज्ञापन


सांसद ने थियोसोफिकल सोसायटी की दान संपत्तियों के संरक्षण व जांच पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि डॉ. एनी बेसेंट ने वर्ष 1903 में संस्था की स्थापना की थी। संस्था को शिक्षा व मानव कल्याण के लिए हजारों एकड़ भूमि दान में मिली थी। आरोप है कि वाराणसी में संस्था की जमीन दयाल ग्रुप को लीज पर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के विपरीत इस पर होटल निर्माण कराया जा रहा है। बिहार के छपरा स्थित थियोसोफिकल लॉज में भी अनियमितताओं का उल्लेख किया गया। सांसद ने देश भर में संस्था की दान संपत्तियों का व्यापक सरकारी सर्वेक्षण कराने की मांग की। उन्होंने भू-माफियाओं व अवैध कब्जों से सुरक्षा देने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed