फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP leaders engaged in strategizing amidst police guard

पुलिस के पहरे के बीच रणनीति बनाने में जुटे सपा नेता

Mon, 28 Jun 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
SP leaders engaged in strategizing amidst police guard
वाराणसी/चौबेपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा प्रत्याशी चंदा यादव का पर्चा खारिज होने के बाद सपा नेता कोर्ट खुलने का इंतजार कर रहे हैं। रविवार को कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सपा नेताओं के घरों के आसपास पुलिस की तैनाती कर दी है ताकि किसी प्रकार का धरना-प्रदर्शन न होने पाए। उधर सपा नेता पार्टी मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट बनाकर भेज चुके हैं। कुछ सपा नेता लखनऊ रवाना हो गए हैं। इधर जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने बड़ागांव में बैठक कर पार्टी की आगे की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि सोमवार को कोर्ट खुलेगा। सभी दस्तावेज जुटाकर पार्टी अधिवक्ताओं से राय मशवरा लेगी। इसके आधार पर पार्टी मुख्यालय से बातचीत की जाएगी। वहां से जो निर्देश मिलेगा, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। अध्यक्ष के अलावा अब हम लोग ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारी में लगे हैं। जब तारीख का ऐलान होगा तो पार्टी ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारेगी। सपा की ओर से चुनाव के प्रभारी मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि जब परचा खारिज हो गया है तो फिर पार्टी के नेताओं के घर पर पुलिस क्यों लगाई गई। हम लोग लोकतांत्रिक तरीके से कार्य करने वाले लोग हैं। सोमवार को कोर्ट खुलेगा। दस्तावेज जुटाकर पार्टी मुख्यालय जाएंगे। वहां से जो निर्देश होगा, उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा। उधर, चौबेपुर के पनिहरी गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव और समर्थकों को पुलिस ने प्रदर्शन करने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed