जौनपुर में एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, धर्मांतरण कर रहे चार महिला और पांच पुरुष गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सरैया गांव स्थित चर्च में बुधवार की सुबह तब अफरा-तफरी मच गई, जब महिला थानाध्यक्ष जौनपुर तारावती यादव और थानाध्यक्ष नेवढ़िया अपने दल बल के साथ पहुंचे और छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान चर्च में धर्मांतरण कर रहे चार महिला और पांच पुरुष भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन उन्हें हिरासत में लिया। वहीं चर्च से 13 पेटी बाइबिल, बुकलेट के साथ लाउडस्पीकर को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
बुधवार सुबह किसी ने धर्मांतरण होने की सूचना पुलिस अधीक्षक जौनपुर को दी थी। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल धर्मांतरण को रोकने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया। सूचना पर ही तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला थानाध्यक्ष जौनपुर तारावती यादव व थानाध्यक्ष नेवढ़िया को तत्काल मौके पर पहुंचे।
बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे पुलिस बल ने सरैया गांव स्थित चर्च पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देख वहां पर मौजूद लोग भागने लगे। वहीं धर्मांतरण करा रहे महिला और पुरुषों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सभी को पुलिस थाने पर ले आकर आवश्यक कार्यवाही करने में जुट गई है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजनारायण चौरसिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है।