फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sp and cogress candidate fight election from varanasi cantt assembly seat

वाराणसी में मामला गरमः कैंट सीट पर सपा-कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने

Fri, 17 Feb 2017 01:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 17 Feb 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
sp and cogress candidate fight election from varanasi cantt assembly seat
रीबू ने दावा किया, सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में सपा-कांग्रेस गठबंधन को झटका लगा है। सपा नेत्री रीबू श्रीवास्तव ने गुरुवार को पार्टी के सिंबल के साथ कैंट सीट से नामांकन कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। बदले समीकरण से सपा और कांग्रेस के पदाधिकारी सकते में हैं।
विज्ञापन


अहम बात यह है कि सपा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष को रीबू के नामांकन करने के बाद इस बारे में पता चला। रीबू को सपा ने किन परिस्थितियों में टिकट दिया, यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

सपा की जिला इकाई प्रदेश नेतृत्व के निर्देश का इंतजार कर रही है। निर्देश के बाद पार्टी रीबू के  चुनाव प्रचार उतरेगी। रीबू अगर मैदान में डटी रहीं तो सपा के दो फाड़ होने की आशंका भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत वाराणसी में पिंडरा, कैंट, उत्तरी और दक्षिणी सीट कांग्रेस और अन्य चार सीटें सपा को दी गई थीं। सभी प्रत्याशियों ने नामांकन भी कर दिया है। कैं ट सीट से कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव ने नामांकन किया है। गठबंधन के पूर्व कैंट सीट से सपा ने रीबू को टिकट दिया था।

बाद में उनका टिकट काट दिया गया। रीबू गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचीं। नामांकन के दौरान उन्होंने पार्टी का सिंबल भी लगाया।

नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर उन्होंने नामांकन किया है। उन्होंने कहा- सपा-कांग्रेस गठबंधन में कई सीटों पर दोनों दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 

आजम खान व अहमद हसन ने दिलाई टिकट

sp and cogress candidate fight election from varanasi cantt assembly seat
समाजवादी पार्टी - फोटो : SELF
 कैबिनेट मंत्री आजम खान और अहमद हसन के हस्तक्षेप पर रीबू श्रीवास्तव को टिकट मिला है। वाराणसी में रीबू के मुंहबोले भाई राकेश न्यायिक समेत कुछ करीबी करीब पंद्रह दिन से इसकी पटकथा लिखने में लगे हुए थे। 
लखनऊ में मौजूद रीबू को बुधवार को दिन में ही सिंबल दे दिया गया था। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री का संदेश आया कि उनका सिंबल वापस ले लिया जाए।
इस आशय का पत्र भी तैयार किया जा रहा था कि इसी बीच फिर संदेश आया कि देर शाम मुख्यमंत्री उनसे मिलेंगे।

इसके बाद तय होगा कि रीबू चुनाव लड़ेंगी या नहीं। रीबू की देर शाम मुख्यमंत्री से मुलाकात भी हुई। नए समीकरण के बाद सपा-कांग्रेस गठबंधन को नुकसान होने और पार्टी की किरकिरी होने की स्थिति में मुख्यमंत्री रीबू को पर्चा वापस लेने का निर्देश दे सकते हैं।
हालांकि रीबू चुनाव से हटेंगी, इसकी संभावना बेहद कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed