फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonia Gandhi's demand to remove Home Minister Amit Shah is meaningless: Dr. Mahendranath Pandey

गृहमंत्री अमित शाह को हटाने की सोनिया गांधी की मांग निरर्थक : डा. महेंद्रनाथ पांडेय

Fri, 28 Feb 2020 10:33 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 28 Feb 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi's demand to remove Home Minister Amit Shah is meaningless: Dr. Mahendranath Pandey
डा. महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala

गृहमंत्री अमित शाह को हटाने की कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की राष्ट्रपति से मांग के सवाल पर केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने पलटवार किया। कहा कि उनकी मांग निराधार और निरर्थक है। अमित शाह देश के अंदर एक मजबूत गृहमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राजनीतिक विरोधी दल अपना काम कर रहे हैं। दिल्ली हिंसा के सवाल पर डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाया जा रहा है।

विज्ञापन


जांच चल रही है जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर लोकापुर गांव में आयोजित समारोह में शामिल होने केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ गुरुवार शाम वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट बाबतपुर पर आजम खान से जुड़े मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा का नेता भी एक नागरिक है।
विज्ञापन


कोई भी शिकायत कर सकता है, अगर शिकायत का संज्ञान अदालत ने लिया है। अदालत ने आजम खान को नोटिस दी लेकिन उसका भी सम्मान नहीं किए। कानून को महत्व नहीं दिए तो उसपर अदालत के कदम उठे हैं। इसके बीच में न कहीं भाजपा है और न कहीं से सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी-योगी के युग में कानून का राज चल रहा है। अखिलेश यादव बताएं कि आजम खान से किसने कहा था जन्मतिथि से संबंधित दो प्रमाण पत्र बनवाने को। भाजपा बदले की भावना से काम नहीं कर रही। यह फर्जी सर्टिफिकेट और अदालत का मामला है।

 

क्रांतिकारियों की भूमि भारत चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे अमर शहीदों के बलिदान को कभी भूल नहीं सकती। गांधी जी के सविनय अवज्ञा आंदोलन, सत्याग्रह, दूसरी तरफ सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज तो तीसरी तरफ क्रांतिकारियों का संघर्ष जिसमें सबसे अहम भूमिका चंद्रशेखर आजाद की थी। तीन तरफ के आंदोलनों ने ही अंग्रेजी हुकूमत की नींव भारत देश में कमजोर होने लगी।


 

कार्यक्रम में सोनभद्र के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, प्रेम शंकर पांडेय, योगेश पांडेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश दुबे, शिव शंकर पटेल, राजनाथ शास्त्री, रमेश विश्वकर्मा, चंद्रशेखर सिंह, अखंड सिंह, श्रीनिकेतन मिश्र, राज बहादुर सिंह राणा समेत अन्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed