फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra news: Troubled by family quarrel, young man takes suicide step, cuts his throat

सोनभद्र: पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद का काटा गला 

Thu, 25 Mar 2021 07:07 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: हरि User Updated Thu, 25 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra news: Troubled by family quarrel, young man takes suicide step, cuts his throat
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में परिवारिक कलह से परेशान युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। युवक ने चाकू से अपना गला काट लिया। मामला जनपद के बीजपुर थाना क्षेत्र के धौरहवा गांव में बुधवार देर रात का है। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल युवक  को सीएचसी म्योरपुर ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


धौरहवा गांव निवासी संजू धरकार (30)  बुधवार की देर रात घर पहुंचा। किसी बात को लेकर घर के सदस्यों से उसका विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि संजू ने चाकू से अपना काट लिया। पति के गले से खून बहता देख पत्नी चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

विज्ञापन

कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायल को सीएचसी म्योरपुर ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने संजू की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक डीएन सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह से संजू ने अपना गला काट लिया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार को घायल की हालत में सुधार बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed