फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra:  grandmother and grandson died in bike accident while trying to save cattle

सोनभद्र : मवेशी को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, दादी और पोते की हुई मौत

Mon, 04 May 2020 06:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 04 May 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra:  grandmother and grandson died in bike accident while trying to save cattle
demo pic

सोनभद्र जिले के दुद्धी नगर पंचायत में स्थित स्वीपर बस्ती में सोमवार की सुबह करीब सात बजे मवेशी को बचाने में बाइक बेकाबू होकर पलटने से दादी और एक साल के पोते की मौत हो गई।विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के मूड़ीसेमर गांव के शौर्य (1) पुत्र धर्मेंद्र पासवान की सोमवार की सुबह तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन


धर्मेंद्र सुबह करीब सात बजे मां ललिता देवी और पुत्र शौर्य को बाइक से लेकर दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहा था। शौर्य, दादी ललिता के गोद में था। दुद्धी नगर पंचायत के स्वीपर बस्ती में पहुंचने पर बाइक के सामने एक मवेशी आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन

इस दौरान शौर्य दादी के गोद से छटक कर दूर जाकर गिर गया। जबकि दादी को सिर में गंभीर चोट आई। धर्मेंद्र भी मामूली रूप से घायल हो गया। लोगों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया। वहां डॉक्टर ने शौर्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी दादी ललिता को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।

परिजन उनको एंबुलेंस से लेकर वाराणसी पहुंचे, वहां उनको भी मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिवार वाले घर लौट गए और पुलिस को सूचना दिए बगैर शवों का दाह संस्कार कर दिया। विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की लिखित जानकारी नहीं है। शवों के दाह संस्कार के बाद मौखिक सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed