फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra goldmie tonnes gold team team called to lucknow after confirmation in son hardi hills

सोने की पुष्टि के बाद लखनऊ बुलाई गई टीम, सोना निकालने में आने वाले खर्च पर हो सकती है चर्चा

Sat, 22 Feb 2020 08:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 22 Feb 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra goldmie tonnes gold team team called to lucknow after confirmation in son hardi hills
सोन पहाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र जिले के पहाड़ों में सोने की खान की पुष्टि के बाद शासन ने पहाड़ी का सीमांकन करने वाली टीम को शनिवार को लखनऊ तलब कर लिया। टीम को अब तक तैयार हुई रिपोर्ट के साथ बुलाया गया है। माना जा रहा है कि सर्वे में सोने की मात्रा, उसे निकालने में आने वाले खर्च के अलावा कितनी भूमि वन क्षेत्र है और कितनी राजस्व विभाग की, इन सब तथ्यों पर विचार-विमर्श के लिए टीम को बुलाया गया है।

विज्ञापन


जिले में सोना निकालने के लिए खुदाई कार्य के ऑक्शन(नीलामी) की प्रक्रिया केंद्र सरकार पूरी करेगी, जबकि अन्य प्रक्रियाएं राज्य सरकार को करनी है। इस सिलसिले में भी विचार-विमर्श किया जा सकता है।
विज्ञापन


सोन पहाड़ी में 2943.26 टन और हरदी पहाड़ी में 646.15 किग्रा सोना मिलने की संभावना जताई गई है। इसकी पुष्टि के बाद भूगर्भ व खनिकर्म के प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम यहां संबंधित क्षेत्र के सीमांकन में जुटी हुई थी। इसमें खनन विभाग से जुड़ी एक टीम भी शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमांकन का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। शनिवार को सोन व हरदी पहाड़ी क्षेत्र में टीम सीमांकन के अंतिम दौर की प्रक्रिया पूरी करने पहुंची ही थी कि शासन ने इस पूरे मुद्दे पर जानकारी के लिए सीमांकन करने वाली टीम को लखनऊ तलब कर लिया। दिन में टीम लखनऊ रवाना हो गई।

पहाड़ी के सीमाकंन कार्य में लगे एक लेखपाल ने बताया कि मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। ज्यादातर पहाड़ी सुरक्षित भूमि है। उधर, क्षेत्र के पहाड़ियों मे अपार खनिज संपदाओं के मिलने की सूचना पर लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed