{"_id":"5dfb68b58ebc3e87b17f4985","slug":"sonbhadra-fire-breaks-out-in-fifth-unit-of-anpara-thermal-project","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः अनपरा तापीय परियोजना की पांचवीं इकाई में आग से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः अनपरा तापीय परियोजना की पांचवीं इकाई में आग से हड़कंप
Thu, 19 Dec 2019 06:32 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 19 Dec 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
आग के बाद उठता धुंआ
- फोटो : a
सोनभद्र जिले की अनपरा तापीय परियोजना के बीटीपीएस की यूनिट नंबर 5 में बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे आग लगने से परियोजना में हड़कंप मंच गया। आग पांच सौ मेगावाट क्षमता की इकाई के बायलर में लगने की बात कही जा रही है।
ओवरहालिंग के लिए बंद 500 मेगावाट की पांचवी इकाई के बॉयलर में बृहस्पतिवार की अपराह्न आग लग जाने से परियोजना में अफरातफरी मच गई। तेज आवाज के साथ लगी आग के धुंए व आग की लपटों को देख आसपास काम कर रहे अधिकारी कर्मचारी सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि अनुरक्षण कार्य के दौरान काम रहे श्रमिकों द्वारा सुरक्षा में बरती गई लापरवाही के कारण आग लगी है जिससे धू-धू कर जलने लगा। आग की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे। घटना में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नही है।

Trending Videos
आग के बाद उठता धुंआ
- फोटो : ं
अनपरा पावर प्लांट रिहंद जलाशय के तट पर ग्राम अनपरा के पास स्थित है, जो जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश में है। यह रिहांद बांध से लगभग 34 किमी दूर पीपरी-सिंगरौली रोड पर स्थित है एवं वाराणसी से 200 किमी है। वाराणसी हवाई/रेल एवं रोड मार्ग द्वारा प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। अनपरा टीपीएस की सभी इकाइयों कोल-फार्यड थर्मल पावर प्लांट हैं जिनकी कुल सृजन क्षमता 2630 मेगावाट है।