{"_id":"5727b6ff4f1c1ba6155cd5ad","slug":"sonal-mansingh-will-be-visiting-professor-of-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनल मानसिंह होंगी बीएचयू की विजिटिंग प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनल मानसिंह होंगी बीएचयू की विजिटिंग प्रोफेसर
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 03 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
सोनल मानसिंह को सम्मानित करते कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिसी नृत्यांगना सोनल मानसिंह को काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बतौर विजिटिंग प्रोफेसर नियुक्त किया जाएगा। संगीत एवं मंच कला संकाय में वो छात्र-छात्राओं को नृत्य की बारीकियां सिखाएंगी। सोमवार को संगीत एवं मंच कला संकाय बीएचयू में आयोजित अभिनंदन व सम्मान समारोह के दौरान कुलपति ने उनके समक्ष इसका प्रस्ताव रखा। उन्होंने इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार किया।
सोमवार को संगीत एवं मंच कला संकाय में कुलपति ने नृत्यांगना सोनल मानसिंह को अभिनंदन पत्र, स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर वो अभिभूत हुईं। कहा कि महामना की इस तपोस्थली पर सम्मान पाने की खुशी पद्मविभूषण सम्मान मिलने से ज्यादा है। उन्होंने बीएचयू से जुड़े अपने संस्मरणों को भी साझा किया। बताया कि बीएचयू के हीरक जयंती पर मैंने यहां कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। 1950 में अपनी मां के साथ यहां पहली बार आई थी। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने कहा कि शताब्दी वर्ष पर सोनल मानसिंह का कार्यक्रम कराया जाएगा। आचार्य पंडित शिवराम शर्मा ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया।
कार्यक्रम में कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया व राजेश डोगरा को भी सम्मानित किया गया। स्वागत संकाय प्रमुख प्रो. वीरेंद्र नाथ मिश्र ने किया। संचालन प्रो. संगीता पंडित व धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शारदा वेलंकर ने किया। इस अवसर पर प्रो. चितरंजन ज्योतिषि, प्रो. धनंजय पांडेय, प्रो. पीसी उपाध्याय, डॉ. विश्वनाथ पांडेय, प्रो. पीसी होम्बल, डॉ. ज्ञानेश आदि मौजूद रहे।