फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   son of samajwadi MLA released from jail after eight months charges of inciting maid to commit suicide

UP: भदोही के सपा विधायक का बेटा आठ माह बाद जेल से रिहा, नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में था बंद

Sun, 08 Jun 2025 05:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 05:34 AM IST
सार

भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के बेटे को कोर्ट से राहत मिल गई है। एक दिन पहले पिता को भी एक मामले में रिहा कर दिया गया था। नाैकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।

विज्ञापन
son of samajwadi MLA released from jail after eight months charges of inciting maid to commit suicide
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग का बेटा जाइम बेग जमानत पर साढ़े आठ माह बाद जिला जेल से रिहा हो गया। जाइम बेग बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने और नाबालिग नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मुकदमे का आरोपी है।

विज्ञापन


भदोही के मालिकाना मोहल्ला स्थित सपा विधायक के आवास पर आठ सितंबर 2024 को 17 वर्षीय नौकरानी फंदा लगाकर जान दे दी थी। 10 सितंबर 2024 को भदोही के जिलाधिकरी के निर्देश पर श्रम विभाग, सीडब्ल्यूसी और महिला कल्याण विभाग की टीम ने विधायक के आवास पर छापा मारा था।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान विधायक के आवास से एक नाबालिग नौकरानी मुक्त कराई गई थी। मामले में सपा विधायक, उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जाइम बेग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 20 सितंबर 2024 को शासन के आदेश पर जाइम बेग को जिला कारागार ज्ञानपुर से वाराणसी की जिला जेल में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि अदालत का आदेश मिलने पर शुक्रवार को जाइम बेग सहित 27 बंदियों को रिहा किया गया है।

एक दिन पहले पिता को मिली थी राहत

भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उनके समर्थकों के लिए राहत भरी खबर है। न्यायाधीश एमपी-एमएलए किशा जहीर की अदालत ने सपा विधायक को न्यायालय परिसर में समर्थकों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों से मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में बरी कर दिया।

शुक्रवार को विधायक की पेशी थी। विधायक तीन घंटे तक कोर्ट रूम में रहे। कोर्ट ने उन्हें 20 हजार रुपये व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि की दो जमानतदार दाखिल कर रिहा करने का आदेश दिया।

नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने और बाल श्रम जैसे मामलों में फंसे भदोही के सपा विधायक इस समय प्रयागराज के नैनी जेल में बंद हैं। दो दिन पूर्व ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें नौकरानी के आत्महत्या के लिए उकसाने वाले मामले में जमानत दी। अब सपा विधायक के लिए एक और राहत भरी खबर है। 

न्यायाधीश एमपी-एमएलए की अदालत ने सपा विधायक को न्यायालय परिसर में समर्थकों के साथ मारपीट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में जमानत दिया।

यह भी पढ़ें: सपा विधायक जाहिद बेग को नौकरानी की आत्महत्या मामले में मिली जमानत, घर पर मिला था शव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed