{"_id":"5e5be46c8ebc3ef41261f213","slug":"son-breaks-the-limits-of-dignity-father-dies-after-beating-to-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी पुत्र ने तोड़ दी मर्यादा की सीमा, बेटे की पिटाई से घायल पिता ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी पुत्र ने तोड़ दी मर्यादा की सीमा, बेटे की पिटाई से घायल पिता ने दम तोड़ा
Sun, 01 Mar 2020 10:05 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के देवल गांव में कलयुगी पुत्र ने मर्यादा की सीमा पार करते हुए छोटी सी कहासुनी में पिता को मार-मारकर अधमरा कर दिया। अंत में रविवार की देर रात घायल पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
देवल निवासी भोला गुप्ता अपने पुत्र अजय गुप्ता के साथ रहते थे। उनका दूसरे पुत्र राजेश गुप्ता के साथ किसी बात को लेकर रविवार दोपहर में विवाद हो गया था। बात तू-तू मैं-मैं के साथ मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि राजेश ने पिता भोला को बुरी तरह से पीट दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें दिलदारनगर स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां शाम चार बजे के आसपास उनकी मौत हो गई। छोटे भाई अजय गुप्ता ने सगे भाई राजेश गुप्ता के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने के बाद ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी जमानिया सुरेश शर्मा ने बताया कि पिता पुत्र के बीच मारपीट का मामला था। जिसमें पिता की मौत हो गई है, छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है और आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।