{"_id":"62377d36e58fdd7879202aa0","slug":"son-beats-his-father-to-death-for-refusing-to-drink-alcohol-varanasi-news-vns644060652","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से मना करने पर बेटे ने पिता की सिर कूंचकर हत्या कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से मना करने पर बेटे ने पिता की सिर कूंचकर हत्या कर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजवाड़ी गांव में रविवार रात शराब के नशे में धुत बेटे और भतीजे ने पिता की सिर कूंचकर हत्या कर दी। पत्थर से सिर कूंचने के बाद दोनों वारदात स्थल से भाग निकले। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की एक टीम दबिश दे रही है।
थाना अंतर्गत रजवाड़ी गांव निवासी सूरज सिंह उर्फ रविशंकर सिंह 65 वर्ष आसपास इलाकों में मजदूरी करता था। रात में दस बजे के बाद सूरज सिंह का बेटा ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ निक्कू सिंह और भतीजा डंगर से शाम से ही शराब पी रहे थे और आपस में मारपीट कर रहे थे। घर के बाहर बैठकर शराब पीने से पिता सूरज सिंह ने कई बार मना किया तो बेटा निक्कू और भतीजा उलझ गए। दोनों सूरत सिंह को अपशब्द कहने लगे। पिता ने विरोध किया तो पास में ही पड़े पत्थर से बेटे निक्कू सिंह ने पिता के सिर पर कई बार वार कर लहूलुहान कर दिया। परिवार के अन्य सदस्य जब तक बचाने को दौड़ते तब तक निक्कू और डंगर भाग निकले। आसपास के लोगों और परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत लहूलुहान हाल में बुजुर्ग सूरज सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अधिक खून बहने और सिर पर पत्थर के ताबड़तोड़ वार से मौके पर ही बुजुर्ग पिता की सांसें उखड़ चुकी थी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार निक्कू आएदिन शराब पीता था और इसे लेकर पिता से उसकी नोकझोंक होती थी। थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि हमलावर बेटा निक्कू सिंह और भतीजा डंगर सिंह ने नशे में धुत होकर घटना को अंजाम दिया, दोनों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।