फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   son and father in road accident at bhadohi

भदोही में ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार पिता-पुत्र की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल

Mon, 05 Feb 2018 09:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 05 Feb 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
son and father in road accident at bhadohi
मानिकपुर में ट्रक की चपेट में आया सवारियों से भरा ऑटो - फोटो : अमर उजाला
भदोही-बाबतपुर मार्ग पर मानिकपुर गांव के समीप सोमवार को ट्रक और ऑटो की टक्कर में ऑटो में सवार मुरली दलित (45)व उसके पुत्र विजय (3) की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो चालक सहित चार लोगों को वाराणसी रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहा चालक ट्रक को चौरी बाजार में छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


भदोही जिले के चौरी थानाक्षेत्र के अनेगपुर निवासी सर्वेश दुबे अपने ऑटो में सवारियां लेकर चौरी बाजार से भदोही जा रहा था। ऑटो मानिकपुर गांव के पास पहुंचा कि ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गया। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मदद कर घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। हादसे में भदोही कोतवाली क्षेत्र के जाहिदपुर निवासी मुरली दलित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक सर्वेश दुबे (42), बलिया निवासी शिव (30), ज्ञानपुर क्षेत्र के गोपपुर गांव निवासी धीरज गौड़, मकनपुर निवासी अन्नू (15), नेहा (12), पार्वती (35), जौनपुर की नगीना देवी (50), चौरी बाजार की नेहा बरनवाल (18), जाहिदपुर निवासी मुरली का बेटा विजय और कुकरौठी की रहने वाली प्रभावती देवी (45) समेत 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायलों को 108 एंबुलेंस से भदोही के महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान मुरली के तीन वर्षीय पुत्र विजय ने भी दम तोड़ दिया। घायलों में चालक सहित चार लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। उधर सूचना पाकर सीओ औराई पवन कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed