फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Some department is not spend full development money

जिला योजना का हालः कम बजट मिलने के बावजूद भी खर्च नहीं कर पाए कुछ विभाग

Wed, 14 Feb 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 14 Feb 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
Some department is not spend full development money
demo pic
वित्तीय वर्ष बीतने को है लेकिन जिला योजना में कुछ विभाग ऐसे हैं जो 30 प्रतिशत धनराशि भी नहीं खर्च कर पाए। शासन में विभागों की ओर से प्रभावी पैरवी न होने की वजह से अनुमोदित धनराशि भी काफी कम अवमुक्त हो पाई।
विज्ञापन


ऐसे में आमजन सुविधाओं से वंचित रहेंगे। कई विभागों की ओर से शासन को जनवरी महीने में प्रस्ताव भेजा गया है। जिला योजना में 43 विभागों को शामिल किया गया है। इन सभी विभागों के लिए चालू वित्तीय साल में तीन अरब 51 करोड़ 22 लाख रुपये का अनुमोदन किया गया था।
विज्ञापन


एक साल में ये राशि खर्च की जानी थी। इसमें से 15 करोड़ 21 लाख 56 हजार रुपये शासन की ओर से मिल सके। कुल मिलाकर विभागों ने अवमुक्त धनराशि में से 87.70 प्रतिशत राशि खर्च किए लेकिन कुछ विभाग ऐसे हैं जो 30 प्रतिशत राशि भी खर्च नहीं कर सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कम खर्च करने वाले विभाग

Some department is not spend full development money
demo pic
कृषि विभाग को 24 लाख रुपये का अनुमोदन था लेकिन इसमें से 12 लाख 20 हजार ही जारी किए गए। विभाग इस राशि का भी पूरा उपयोग नहीं कर सका। विभाग ने महज 32.49 प्रतिशत राशि ही खर्च किया।

प्राथमिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग का तीन करोड़ 20 लाख रुपये का बजट था जिसमें से 14 लाख चार हजार रुपये जारी किए गए लेकिन विभाग इसमें से 25.93 प्रतिशत राशि ही खर्च कर सका।

निजी लघु सिंचाई जारी धनराशि में से 45.35 प्रतिशत राशि ही खर्च कर सका। पशुपालन विभाग, प्रादेशिक खेलकूद, ग्रामीण आवास, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने जारी धनराशि में से पूरी राशि का उपयोग कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed