फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Solver arrested in police radio cadre examination

Varanasi News: पुलिस की रेडियो संवर्ग परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार, फर्जी एडमिट कार्ड और आधार बरामद

Mon, 05 Feb 2024 12:12 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 05 Feb 2024 12:12 PM IST
सार

रेडियो संवर्ग पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक सॉल्वर गिरफ्तार हुआ है। पकड़े गए आरोपी के पास से फर्जी एडमिट कार्ड और आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। आरोपी बलिया के प्रवीण कुमार यादव के जगह पर परीक्षा देने पहुंचा था।

विज्ञापन
Solver arrested in police radio cadre examination
आरोपी आशीष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी परिसर में पुलिस की रेडियो संवर्ग भर्ती परीक्षा में सॉल्वर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कब्जे से कूटरचित प्रवेश पत्र, आधार कार्ड बरामद हुए। आरोपी सॉल्वर से पुलिस की टीम ने पूछताछ की है। गिरफ्तार आशीष उर्फ आयुष कुमार त्रिपाठी जो कि बलिया के नदौली गढ़वाल निवासी प्रवीण कुमार यादव के जगह पर परीक्षा देने पहुंचा था।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्र प्रभारी प्रवीण सिंह के अनुसार पहली पाली में रेडियो संवर्ग पुलिस भर्ती परीक्षा ऑनलाइन थी। इस बीच एक अभ्यर्थी का बायोमैट्रिक जांच मैच नहीं किया। प्रवेश पत्र, आधार कार्ड में भी संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ हुई तो अभ्यर्थी टूट गया और बताया कि वह गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के बिस्टोली खुर्द का निवासी है। बलिया के नदौली गढ़वाल निवासी प्रवीण कुमार यादव के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र प्रभारी की तहरीर के आधार पर अभ्यर्थी और सॉल्वर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी आशीष त्रिपाठी से पूछताछ की गई, जिसके स्थान पर परीक्षा देने आया था, उसकी गिरफ्तारी के लिए भी टीमें गठित की जाएगी। मिर्जामुराद स्थित काशी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में रेडियो संवर्ग (पुलिस विभाग) भर्ती परीक्षा 29 जनवरी से चल रही है, जो कि 8 फरवरी तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed