{"_id":"5eee393af51763370868a749","slug":"soldier-hanged-in-the-mess-of-the-military-hospital-of-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के सैनिक अस्पताल के मेस में जवान ने लगाई फांसी,39 जीटीसी परिसर की घटना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के सैनिक अस्पताल के मेस में जवान ने लगाई फांसी,39 जीटीसी परिसर की घटना
Sat, 20 Jun 2020 09:58 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
fansi
- फोटो : Social Media
वाराणसी के 39 जीटीसी परिसर स्थित सैनिक अस्पताल के मेस में शनिवार को 24 वर्षीय जवान का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर कैंट थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नेपाल के मिहालटूटू निवासी रवींद्र बुद्धा मांगर 2018 में भारतीय सेना के लिए चयनित हुआ था। मेडिकल में कुछ समस्या आने पर रवींद्र को 39 जीटीसी स्थित अस्पताल में उपचार कराकर फिट होने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बीते मार्च महीने से रवींद्र पेट की बीमारी का उपचार 39 जीटीसी स्थित सैनिक अस्पताल में करा रहा था। बीमारी के चलते ट्रेंनिग में न जाने के कारण वह तनावग्रस्त था। माना जा रहा है कि इसी वजह से रवींद्र ने आत्महत्या कर ली। चौकी प्रभारी फुलवरिया अजय पाल ने बताया कि रवींद्र के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। उधर, रवींद्र की आत्महत्या से सेना के जवान और अधिकारी खासे दुखी दिखे।
विज्ञापन