फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   soldier death in jodhpur who promised to come home in holi festival

Varanasi News: मातम में बदलीं होली की खुशियां, घर आने का वादा करने वाले जवान की मौत, बिलख उठे परिजन

Fri, 22 Mar 2024 02:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 02:43 PM IST
सार

Varanasi News: होली परिजनों संग मनाने के लिए सुनील घर वापस आ रहे थे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था बीच रास्ते में ही उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वर्ष 2014 में सेना के ईएमई कोर में भर्ती हुए थे। वर्ष 2017 में पुष्पांजलि यादव के साथ विवाह हुआ था, जिनसे दो बच्चे प्रिओम यादव (5) एलकेजी का छात्र है और दो वर्ष की पुत्री प्रितिका है।

विज्ञापन
soldier death in jodhpur who promised to come home in holi festival
जवान सुनील यादव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनिहारी निवासी सेना के जवान सुनील यादव पुत्र दशरथ जोधपुर राजस्थान में तैनात थे। गुरुवार को घर वापसी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अभी बीते 29 फरवरी को घर से जोधपुर राजस्थान में ड्यूटी पर पहुंचे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, होली परिजनों संग मनाने के लिए सुनील घर वापस आ रहे थे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था बीच रास्ते में ही उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वर्ष 2014 में सेना के ईएमई कोर में भर्ती हुए थे। वर्ष 2017 में पुष्पांजलि यादव के साथ विवाह हुआ था, जिनसे दो बच्चे प्रिओम यादव (5) एलकेजी का छात्र है और दो वर्ष की पुत्री प्रितिका है।
विज्ञापन


इसके अलावा दो भाइयों में बड़े थे, उनका छोटा भाई सुधीर भी सेना में तैनात हैं। पिता दशरथ यादव किसानी करते हैं। घटना के बाद से मृतक सैनिक की मां बदामा और पत्नी पुष्पांजलि दहाड़े मारकर बेसुध हो जा रही थीं। वहीं, जानकारी होने पर राजनीतिक दलों के नेता व आस-पास के गांवो से शोक संवेदना व्यक्त करने वालों लोगों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed