{"_id":"5ebd9b888ebc3e9048061de2","slug":"socied-city-news-vns524944392","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान बुनकर के बेटे ने आग लगाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से परेशान बुनकर के बेटे ने आग लगाई, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सरैयां निवासी बुनकर नसीम के बेटे अब्दुल्ला फैजल (19) ने बृहस्पतिवार को अपने ऊपर केरोसिन का तेल डाल कर आग लगा ली। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान देर शाम अब्दुल्ला की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। परिजनों के अनुसार आर्थिक तंगी से आजिज आकर अब्दुल्ला ने आग लगाई है।
जैतपुरा थाना अंतर्गत सरैयां निवासी बुनकर नसीम की चार बेटियों और तीन बेटों में पांचवें नंबर का बेटा अब्दुल्ला बीते दिनों एक टोटो फाइनेंस करा कर शहर में चला रहा था। परिजनों के अनुसार, लॉकडाउन के कारण परिवार इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह नसीम ने अब्दुल्ला से कहा कि कुछ काम करो ताकि घर का खर्च चल सके। इसे लेकर पिता-पुत्र के बीच कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद अब्दुल्ला ने आग लगा ली। आननफानन में उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान शाम के समय उसकी मौत हो गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय ने बताया कि आर्थिक तंगी जैसी कोई बात तो नहीं समझ में आई है। युवक थोड़ा मनबढ़ किस्म का था। उसके पिता ने उसे डांटा तो उसने आग लगा ली। उधर, जलालीपुरा के पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने कहा कि युवक के परिवार को हम बहुत करीब से देख-समझ रहे हैं। आर्थिक तंगी और कहीं से मदद न मिल पाने के कारण परिवार की हालत खराब थी। युवक के पिता ने उसे कुछ व्यवस्था करने के लिए कहा तो उसे जब कुछ न सूझा तो उसने आत्महत्या कर ली।
कांग्रेस नेताओं ने बंधाया ढांढस, बोले - करेंगे हरसंभव मदद
अब्दुल्ला के आग लगाने की जानकारी पाकर स्थानीय पार्षद सफीकुज्जमा और जलालीपुरा के पार्षद हाजी ओकास अंसारी मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही अब्दुल्ला के परिवार से मिलने के लिए पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अजय राय और कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अब्दुल्ला के परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।