{"_id":"5b68114e4f1c1bab7d8b6a83","slug":"social-media-become-plateform-of-fake-news-now-bhu-chances","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रामक सूचनाओं का माध्यम बना सोशल मीडिया, इस बार बीएचयू का माहौल खराब करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रामक सूचनाओं का माध्यम बना सोशल मीडिया, इस बार बीएचयू का माहौल खराब करने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
रविवार की आधी रात के बाद किया गया ट्वीट
- फोटो : twitter
आशीष कुमार पांडेय नामक ट्विटर यूजर ने बीएचयू की कुछ तस्वीरों को ट्वीट कर हड़कंप मचा दिया। आननफानन में जिला पुलिस ने इसका खंडन करते हुए ट्वीट किया कि बीएचयू परिसर और आसपास ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
पुलिस जांच में पता चला ट्वीट की तस्वीरें बीएचयू में सितंबर, 2017 में छात्र-छात्राओं के धरना-प्रदर्शन की हैं। बवाल और लाठीचार्ज की सूचना गलत है। प्रकरण को लेकर पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की यूथ विंग यूथ कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल से रविवार की रात 11:03 बजे बीते साल के सितंबर महीने की बीएचयू परिसर की चार फोटो ट्वीट की गई।
साथ ही लिखा गया कि क्यों सड़कों पर है जवानी, ऐसी कैसी सरकारी मनमानी, देश का भविष्य रो रहा है, चौकीदार सो रहा है...। सोमवार की देर रात तक इस ट्वीट को 444 लोगों ने रीट्वीट और 845 लोगों ने लाइक किया। इस ट्वीट के लगभग एक घंटे बाद रविवार रात 12:02 बजे आशीष कुमार पांडेय ने ट्वीट किया कि बीएचयू में फिर बवाल...।
विज्ञापन
शांतिप्रिय ढंग से विरोध कर रही छात्राओं पर पुरुष पुलिसों द्वारा लाठीचार्ज...। डीजीपी यूपी साहब कुछ तो रहम करिए...। इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्वीट करने वाले की तस्दीक कराई जा रही है। नाम और पते की पुष्टि होते ही उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।