फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Snowy winds from Himalayas increase melting in Varanasi minimum temperature 9.5 degrees

Varanasi Weather: हिमालय की बर्फीली हवा से बनारस में बढ़ी गलन, न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री

Tue, 09 Dec 2025 11:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 09 Dec 2025 11:47 AM IST
सार

Varanasi Weather News: वाराणसी समेत आसपास के जिलों में ठंड बढ़ गई है। हिमालय की बर्फीली हवा से गलन बढ़ गई है। ऐसे में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री पहुंच गया है। 
 

विज्ञापन
Snowy winds from Himalayas increase melting in Varanasi minimum temperature 9.5 degrees
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमालय पर जमी बर्फ और पछुआ हवा के चलते जिले में ठंड और गलन का कहर बढ़ता ही चला जा रहा है। पछुआ हवा ने धूप को बेअसर कर दिया है। शाम ढलने से घंटा भर पहले ही सड़कों पर अलाव जल उठ रहे हैं। वहीं सुबह सात बजे तक कंपकपी ही छूट रही है। 

विज्ञापन


दूसरी ओर जिला प्रशासन ने भी ठंड, शीतलहर और पाला से बचाव के लिए अपनी गाइडलाइन जारी कर दी है। आगाह किया है कि जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। निकट भविष्य में तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन


सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। हवा सात किमी प्रति घंटे की गति से बही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी पुलिस की कार्रवाई: काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर रुपये वसूलने के 12 आरोपी गिरफ्तार    

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड बढ़ रही है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी होने लगी है, जिसके चलते मैदानों में गलन काफी तेजी से बढ़ी है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बनारस में शीतलहर की कोई चेतावनी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed