फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Snow adornment of kashi ke Kotwal Baba Kalbhairav devotees delighted to see tableau

Varanasi: काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का हुआ हिम श्रृंगार, नयनाभिराम झांकी देख भक्त हुए निहाल

Fri, 18 Aug 2023 09:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Aug 2023 09:29 PM IST
सार

काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का अद्भृत हिम श्रृंगार देख कर भक्त निहाल हो गए। शुक्रवार को मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। रंग-बिरंगे हिम खंडों और बाबा बफार्नी की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। 

विज्ञापन
Snow adornment of kashi ke Kotwal Baba Kalbhairav devotees  delighted to see  tableau
काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का हुआ हिम श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का शुक्रवार को हिम श्रृंगार हुआ। बाबा की सजी नयनाभिराम झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंदिर में फूल, माला और बफ की सिल्लियों से आकर्षक सजावट की गई थी। भजन संध्या में भजनों की सरिता प्रवाहित हुई।

विज्ञापन


श्रृंगार महोत्सव पर संयोजक पं. पवन कुमार उपाध्याय के आचार्यत्व में दोपहर में पंचामृत स्नान के बाद सिंदूर अर्पण कर नवीन वस्त्र और मुखौटा धारण कराया। इसके बाद सुगंधित फूलों और आभूषणों से भव्य झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर में रंग-बिरंगे हिम खंडों और बाबा बफार्नी की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन


देर रात तक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। भजन मंडली के कलाकारों ने भजनों से बाबा की महिमा का गान किया। रात में आरती देखने के लिए भी श्रद्धालु उमड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed