{"_id":"60f1e2868ebc3e45c46091d5","slug":"smart-i-card-will-be-made-from-officers-to-soldiers-varanasi-news-vns600844220","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों से लेकर जवानों तक का बनेगा स्मार्ट आई कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों से लेकर जवानों तक का बनेगा स्मार्ट आई कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नरेट पुलिस में चाहे अधिकारी हो या पुलिसकर्मी, हर कोई स्मार्ट आई कार्ड साथ लेकर चलेगा। किसी खास आयोजन और मौके पर गले में यह स्मार्ट आई कार्ड लटकाए भी रखेंगे। बारकोड नुमा आई कार्ड को स्कैन करते ही संबंधित पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों की पहचान मालूम चल जाएगी।
यही नहीं, आईडी पर नाम, पता, थाना के साथ ही ब्लड ग्रुप भी दर्ज होगा। ताकि किसी को ब्लड की आवश्यकता तो एक कॉल पर पुलिस अधिकारी और कर्मी पहुंच सकें। शुक्रवार को कमांडर कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान यह जानकारी पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने पुलिस अधिकारियों को दी।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की आईडी को लेकर थोड़ी दिक्कतें भी आईं, लेकिन इस दिक्कत को अब हमेशा के लिए दूर कर लिया जाएगा। इस दौरान कमिश्नरेट पुलिस के चितईपुर थाना को हर हाल में अगस्त माह तक चालू कराने के लिए कमिश्नर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि फरियादियों को लंका थाना न जाना पडे़।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने कहा कि बजरडीहा और रोडवेज के नए थानों की जमीन जल्द ही फाइनल करते हुए कार्यवाही तेज की जाएगी। इसकी कवायद शुरू हो चुकी है। आगामी सावन, बकरीद त्योहार को लेकर मातहतों को विशेष दिशा निर्देश दिया कि सभी अंडर ट्रांसफर कर्मियों को हर हाल में कार्यमुक्त करें। सभी सहायक पुलिस आयुक्त को निर्देशित किया कि हर हाल में रविवार तक दंगा रोधी उपकरण का भौतिक सत्यापन करते हुए रिपोर्ट भेजें।
तीन उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
वाराणसी। काशी जोन के तीन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह को मदनपुरा चौकी से स्थानांतरित करते हुए ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज, आदमपुर थाना के उप निरीक्षक वसीम उल्लाह खान को मदनपुरा चौकी इंचार्ज और ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज कृष्ण मोहन पासवान को लंका थाने पर तैनात किया गया।