छात्रों की बेहतरीन पहल, सीमा पर दुश्मनों से बचाने में सहायक होगा स्मार्ट डिफेंस ग्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैनात जवानों की सुरक्षा के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। हथियारों के साथ ही अब टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसको देखते हुए ही वाराणसी के अशोका इंस्टीट्यूट पहाड़िया के रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के प्रभारी श्याम चौरसिया ने एक ऐसा स्मार्ट डिफेंस ग्लास तैयार किया है जिससे कि न केवल दुश्मनों से सुरक्षा की जा सकती है, बल्कि उनकी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
श्याम चौरसिया के मुताबिक स्मार्ट डिफेंस चश्मा को वायरलेस टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है और इसमें वायरलेस इंटरनेट वॉइस कमांड ट्रिगर की मदद से जवान एक साथ कई छोटे बड़े हथियारों को न केवल अटैच कर सकेंगे बल्कि जरूरत पड़ने पर उसे अलग-अलग दिशा में कमांड देकर फायर भी कर सकेंगे। चस्मे में लगे माइक और टारगेट सेंसर की मदद से फायरिंग कोड को भी सेंड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 10 से 15 सेकेंड के अंदर सभी बंदूक से टारगेट किया जा सकता है।