फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Smart class and library facilities started in 30 composite schools in varanasi

Varanasi: स्मार्ट क्लास-लाइब्रेरी...30 कंपोजिट विद्यालयों में शुरू हुईं सुविधाएं, मंडलायुक्त ने किया उद्घाटन

Wed, 28 Jun 2023 10:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Jun 2023 10:52 PM IST
सार

वाराणसी जिले के 30 कंपोजिट विद्यालयों में मिशन परिवर्तन के तहत विकास कार्यों का बुधवार को मंडलायुक्त ने उद्घाटन किया। हरहुआ कंपोजिट विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान 30 स्कूलों में नई सुविधाएं शुरू की गईं।

विज्ञापन
Smart class and library facilities started in 30 composite schools in varanasi
हरहुआ कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास का निरीक्षण करते मंडलायुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के 30 कंपोजिट विद्यालयों में मिशन परिवर्तन के तहत विकास कार्यों का बुधवार को मंडलायुक्त ने उद्घाटन किया। हरहुआ कंपोजिट विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान 30 स्कूलों में नई सुविधाएं शुरू की गईं। एचडीएफसी बैंक और अंबुजा सीमेंट की ओर से विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, विज्ञान लैब, लाइब्रेरी, वाटर कूलर के साथ अन्य सुविधाएं शुरू की गई हैं।

विज्ञापन


मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि ऐसे परिवर्तन से निजी और सरकारी स्कूलों के बीच बेहतर शिक्षा का अंतर कम होगा। अध्यापकों से कहा कि स्मार्ट क्लास में प्रयोग होने वाले एप्लिकेशन को सही तरीके से सीख लें ताकि बच्चों को समझाने में आसानी हों। बच्चे अपने भविष्य के प्रति सचेत और अग्रसर हों इसके लिए उनकी कॅरिअर काउंसिलिंग कराई जाए।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को सुविधाओं का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी अध्यापकों की है। उन्होंने अभियान के लिए एचडीएफसी बैंक का आभार जताया। बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने कहा कि बच्चों की शुरुआती शिक्षा की उनका भविष्य तय करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के मंडल प्रमुख ने कहा कि जिले के 35 गांवों को गोद लेकर उनके नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है। शौचालय, पीने का पानी, दिव्यांगों को नौकरी दिलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed