फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Smart City projects PM narendra modi can inaugurate Varanasi first school with lift know about it

स्मार्ट सिटी योजना: वाराणसी के पहले लिफ्ट वाले स्कूल का पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन, जानिए इसके बारे में

Thu, 24 Jun 2021 05:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Jun 2021 05:27 PM IST
सार

यह जिले का पहला बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालय है, जो तीन मंजिला है। इसमें लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में यहां 150 बच्चे पढ़ाई करते हैं, जिनकी संख्या नए सत्र में और बढ़ेगी।  

विज्ञापन
Smart City projects PM narendra modi can inaugurate Varanasi first school with lift know about it
मछोदरी प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र बुनियादी शिक्षा की सूरत बदलने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण मछोदरी का प्राथमिक विद्यालय है। प्रधानमंत्री अपने संभावित दौरे में यह सौगात बच्चों को दे सकते हैं। 1380 वर्गमीटर क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के तहत यह 14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। यह जिले का पहला बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालय है, जो तीन मंजिला है।

विज्ञापन


इसमें लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में यहां 150 बच्चे पढ़ाई करते हैं, जिनकी संख्या नए सत्र में और बढ़ेगी।  बीएसए  राकेश सिंह ने कहा कि  स्मार्ट सिटी के तहत प्राथमिक विद्यालय मछोदरी व कंपोजिट विद्यालय शिवपुर पूरी तरह बनकर तैयार है। जिसमें बच्चों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई है। इनका प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन कराने की योजना है।
विज्ञापन


कैसा था हाल
मछोदरी प्राथमिक विद्यालय की स्थापना 1932 में की गई थी। प्राचीन विद्यालय होने के कारण इसका भवन खराब अवस्था में पहुंच गया था। स्मार्ट सिटी के तहत इसके जीर्णोद्धार की योजना बनाई गई थी। नए भवन की आधारशिला मार्च 2019 में रखी गई थी। जो अब बनकर तैयार है, कारीगर इसे अंतिम रूप दे रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को मिलेंगी ये सुविधाएं

स्मार्ट क्लासरूम, वातानुकूलित सांस्कृतिक हॉल, कंप्यूटर लैब, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, वाईफाई कैंपस, इंडोर व आउटडोर खेल मैदान व संसाधन, डाइनिंग हॉल, स्मार्ट किचन, दिव्यांग शौचालय, लिफ्ट, हरा-भरा कैंपस, एलईडी स्क्रीन से पढ़ाई, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, आरो प्लांट, स्मार्ट फर्नीचर जैसी हाईटेक सुविधा मिलेंगी। 

कस्तूरबा विद्यालय का भी हो सकता है उद्घाटन 
शिवपुर में बने कंपोजिट विद्यालय शिवपुर का भी पीएम उद्घाटन कर सकते हैं। विद्यालय को समाजसेवी राहुल सिंह ने गोद लिया है। वह अब तक 20 लाख की लागत से कायाकल्प करा चुके हैं। जल्द ही इस विद्यालय में बच्चों के लिए अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed