फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   smart city

स्मार्ट सिटी के तहत दशाश्वमेध वार्ड का राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण

Mon, 24 Aug 2020 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
smart city
स्मार्ट सिटी के तहत दशाश्वमेध वार्ड का निरीक्षण संस्कृति व धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) डाक्टर नीलकंठ तिवारी ने किया। मंत्री ने श्रमिकों की संख्या और अधिक बढ़ाकर कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने को कहा। वाराणसी स्मार्ट सिटी अंतर्गत रिडेवलपमेंट ऑफ ओल्ड काशी के तहत 16.22 करोड़ रुपये की लागत से गलियों को बनाने का कार्य कराया जा रहा है। जिसे दिसंबर 2021 में पूरा किया जाएगा। स्थानीय जनता ने मानक के अनुरूप कार्य न होने की शिकायत की थी। मंत्री ने स्वयं निर्माण सामग्री एवं कार्य की वर्कमैनशिप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

फेरी पटरी व्यवसाय भारत की वैदिक परंपरा का हिस्सा
राज्यमंत्री प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत, वर्चुअल माध्यम से मंत्री डाक्टर नीलकंठ तिवारी ने फेरी, पटरी ठेला व्यवसायी संघ, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों से बातचीत की। मंत्री ने कहा कि फेरी पटरी व्यवसाय भारत की वैदिक परंपरा का हिस्सा है। इस तरह के व्यापार का जिक्र पौराणिक काल में भी किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद सिंह व संचालन फेरी पटरी अभिषेक निगम ने किया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष डा आलोक श्रीवास्तव, लखनऊ से गोकुल प्रसाद, ब्रम्ह प्रकाश अवस्थी, कानपुर से आशा चतुर्वेदी, छोटेलाल, प्रयागराज से रविशंकर, मिर्जापुर से शशांक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed