फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Smart bus depots will be constructed at 50 locations in Varanasi

बदल रही काशी: 50 स्थानों पर बनाए जाएंगे स्मार्ट बस अड्डे, चौराहों का सुंदरीकरण भी होगा; ये है वीडीए का प्लान

Thu, 19 Jun 2025 12:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Jun 2025 12:49 PM IST
सार

मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में वीडीए की अवस्थापना निधि समिति की बैठक में काशी के विकास कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन
Smart bus depots will be constructed at 50 locations in Varanasi
Varanasi City - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर के 50 स्थानों पर स्मार्ट बस अड्डे बनाए जाएंगे। चौराहों का सुंदरीकरण, फुटपाथ का निर्माण और कई स्थलों पर सामुदायिक हॉल बनाए जाएंगे। बुधवार को मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में वीडीए की अवस्थापना निधि समिति की बैठक कमिश्नरी सभागार में हुई। 

विज्ञापन


इसमें जिले के विकास के लिए 68.16 करोड़ के 15 कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इसके तहत 12 करोड़ से शहर के विभिन्न 50 स्थलों पर स्मार्ट बस अड्डों का निर्माण कार्य होगा। 10 करोड़ से शहर के विभिन्न स्थलों पर सामुदायिक हॉल बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


20 करोड़ से शहर में विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों पर फुटपाथ का निर्माण व चौराहों का सुंदरीकरण होगा। 1.62 करोड़ से संत अतुलानंद स्कूल (गिलट बाजार) से हरहुआ फ्लाईओवर तक सड़क के बीच डिवाइडर पर लगे पौधों की दो साल तक देखरेख की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; उपलब्धि: चंदौली के आईटी एक्सपर्ट मृत्युंजय ने एप्पल के सर्वर में ढूंढा बग, कंपनी ने दिया 2500 डॉलर का रिवॉर्ड


77 लाख से शिवपुर वार्ड के चुप्पेपुर गांव, चुप्पेपुर गिलट बाजार, लक्ष्मणपुर तेलिया पोखरी, प्रज्ञापुरी कॉलोनी, राजा बाजार गाफाबीर मंदिर पर दशवां स्थल पर शौचालय, सेप्टिक टैंक, चेंजिंग रूम, बोरिंग का निर्माण होगा। 50 लाख रुपये से नगवां के रविदास घाट पर दिव्यांगों के लिए रैंप का निर्माण होगा। 

चार करोड़ से शहर में सुंदरीकरण, साइनबोर्ड, ग्रीन स्पॉट, सड़क मरम्मत कार्य होंगे। 1.50 करोड़ से बाबा बड़े गैबीनाथ मंदिर परिसर (250+ वर्ष पुराने) का विकास कार्य होगा। 1.60 करोड़ से पुलिस लाइन कमिश्नरेट में एक प्रतीक्षालय एवं मीटिंग हॉल बनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed