फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six year old girl raped in marriage ceremony in Varanasi accused absconding

वाराणसी में फिर दरिंदगीः वैवाहिक कार्यक्रम में छह साल की बच्ची संग दुष्कर्म, आरोपी फरार

Sun, 28 Nov 2021 09:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Nov 2021 09:36 PM IST
सार

वाराणसी में छात्रा के साथ दरिंदगी के बाद फिर एक मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत की गई।  पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Six year old girl raped in marriage ceremony in Varanasi accused absconding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

वाराणसी में लल्लापुरा वार्ड में रविवार को एक शादी कार्यक्रम में छह साल की बच्ची संग 27 साल के युवक ने दरिंदगी की।  मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने छानबीन की और साक्ष्य जुटाया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम पाक्सो सहित दुष्कर्म अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एडीसीपी वरुणा ने पुलिस की टीमें गठित की है। आरोपी के परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पीड़ित परिजनों के अनुसार मुहल्ले में ही प्राथमिक विद्यालय के पास शादी कार्यक्रम था।
विज्ञापन


दादी के साथ छह साल की मासूम बच्ची भी शादी में गई थी। इसी दौरान बच्ची को आरोपी निसार अपने साथ घुमाने के बहाने फुसलाकर ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। बच्ची जब बेसुध हाल में मिली तो उसने अपने साथ निसार द्वारा गलत कृत्य किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। दोपहर में हुई घटना के बाद शाम को परिजनों ने सिगरा थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने पाक्सो, दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया।

खंगाले गए सीसी कैमरे

घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच छानबीन की। पीड़ित बच्ची के परिजनों से घटना के बाबत जानकारी ली। शादी समारोह के दौरान सीसी कैमरों को खंगाला गया। 

बुनकरी का कार्य करता है आरोपी

वार्ड के लोगों ने बताया कि आरोपी ने बहुत ही शर्मनाक हरकत की है। इसे कत्तई माफ नहीं जा सकता। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों के अनुसार निसार बुनकरी का कार्य करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed