{"_id":"5b1e557a4f1c1bb51e8b5387","slug":"six-person-killed-in-gas-cylinder-blast-at-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा, धार्मिक अनुष्ठान के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, छह की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा, धार्मिक अनुष्ठान के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, छह की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
कोटवा गांव की घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां के एक गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भोज के लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के लीक होने से आग लग गई। घटना में छह लोगों की मौत हो गई।
जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा चक बंगाली गांव में सोमवार को दिन में भंडारे के लिए बन रहे भोजन के दौरान सिलेंडर रिसने से पास रखे भूसे में आग लग गई।
आग का धुआं टीन शेड वाले कमरे में भर गया। जिससे दम घुटने से दो मासूम समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है। डीएम ने भी घटना की जानकारी ली।

एक गलती बन गई काल...
jk
- फोटो : अमर उजाला
कोटवा चक बंगाली गांव की निवासी 80 वर्षीया रामताजी देवी पत्नी स्व. बलेश्वर ने गुरुमंत्र लिया था। इसी उपलक्ष्य में घर पर भंडारे का आयोजन किया था। जिसमें काफी लोग आए हुए थे।
सोमवार को दिन में एक टीनशेड लगे मकान के आगे गैस चूल्हे पर भोजन बन रहा था। जबकि मकान के बरामदे में भूसा रखा हुआ था। इसी दौरान सिलेंडर की पाइप लीक होने से भूसे में आग लग गई।
टीनशेड वाले कमरे में जहां पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे। वहीं कुछ और महिलाएं भी अपने बच्चों का लेकर आग से बचने के लिए अंदर चली गई। आग के कारण धुआं टीन शेड वाले कमरे में भर गया।

परिजनों की चित्कार से गूंजता रहा अस्पताल
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
जिससे कमरे में मौजूद रामताजी (85) पत्नी स्व. बालेश्वर, कविता (48) पत्नी महेंद्र, पुजियंका (18) पुत्री महेंद्र निवासीगण कोटिला चक बंगाली थाना रानी की सराय, तारा देवी (50) पत्नी राजाराम निवासिनी बद्दोपुर थाना शहर कोतवाली, अनिता (44) पत्नी राजेंद्र, आराधना (2) पुत्री राजेंद्र निवासिनी जमीन नरहन खास थाना कोतवाली जीयनपुर, अंजलि (4) पुत्री हरिओम निवासिनी आंखीपुर थाना कोतवाली जीयनपुर दम घुटने से बेहोश हो गईं।
ग्रामीणों ने सभी को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। फिर सभी को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने पुजियंका को छोड़ अन्य छह को मृत घोषित कर दिया। पुजियंका अभी जिला अस्पताल में गंभीर हालत में है।
ग्रामीणों ने सभी को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। फिर सभी को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने पुजियंका को छोड़ अन्य छह को मृत घोषित कर दिया। पुजियंका अभी जिला अस्पताल में गंभीर हालत में है।