फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six people arrested worth two bank employees biggest cyber fraud revealed in varanasi

Cyber Crime: वाराणसी के सबसे बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा, बैंक कर्मियों ने की थी प्लानिंग; 6 गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 06:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 06:15 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के चर्चित मामले में साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि बलरामपुर के अतरौला, पिपरा निवासी मो. तौफिक, लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी आरिफ अहमद खान, सूरत के उन्नाण, मोटा वराछा थाना क्षेत्र के सत्यम सोसायटी महोदव चौक का रहने वाला ओम अश्विन भाई गोयानी और मोटा वराछा के श्रीपद रेजिडेंसी निवासी नीरव बटुक भाई गोटी है।

विज्ञापन
Six people arrested worth two bank employees biggest cyber fraud revealed in varanasi
आरोपियों और मामले की विस्तृत जानकारी मीडिया को देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी पुलिस अधिकारी बन रिटायर्ड शिक्षिका शम्पा रक्षित से साढ़े तीन करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1363000 नकदी, चेक, डेबिट कार्ड और विभिन्न बैंक खातों में 65 लाख रुपये सीज कराया है। गिरफ्तार आरोपियों में निजी बैंकों के रिजनल हेड, कैशियर समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अन्य नकदी की बरामदगी को लेकर बैंकों से साइबर टीमें संपर्क साध रही हैं। कुछ और गिरफ्तारियां भीं होंगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (क्राइम) चन्द्रकांत मीना और अपर पुलिस उपायुक्त (क्राइम) टी. सरवणन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में फैजाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी का मूल निवासी सरफराज आलम और नुरूलहुदा है, सरफराज जो कि आईसीआईसीआई बैंक लखनऊ का रिजनल हेड है और नुरूलहुदा लखनऊ के एचडीएफसी बैंक का कैशियर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के यमुना विहार में अस्थाई तौर पर रहते हैं। बलरामपुर के अतरौला, पिपरा निवासी मो. तौफिक, लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी आरिफ अहमद खान, सूरत के उन्नाण, मोटा वराछा थाना क्षेत्र के सत्यम सोसायटी महोदव चौक का रहने वाला ओम अश्विन भाई गोयानी और मोटा वराछा के श्रीपद रेजिडेंसी निवासी नीरव बटुक भाई गोटी है।

एसीपी क्राइम गौरव कुमार के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्र की टीम ने महिला के बैंक खातों, मोबाइल सर्विलांस समेत अन्य साक्ष्यों की पड़ताल करते हुए आरोपियों को ट्रेस किया। इस आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक राज किशोर पांडेय, निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, एसआई सतीश सिंह, संजीव कन्नौजिया, नीलम सिंह, श्याम लाल गुप्ता, आलोक कुमार सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed