फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six naxalites arrested in sonbhadra after killed two villagers

नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने इनामी सुक्का समेत 6 को किया गिरफ्तार

Thu, 02 May 2019 06:22 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 02 May 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
Six naxalites arrested in sonbhadra after killed two villagers
जंगलों में कांबिंग करते सीआरपीएफ के जवान - फोटो : amar ujala

सोनभद्र से सटे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार की रात जन चौपाल लगाकर नक्सलियों ने मुखबिर होने के शक में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। इसकी जानकारी होते ही बुधवार को छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने आठ लाख के इनामी नक्सली कुंजमा सुक्का समेत छह को गिरफ्तार कर लिया है। बचने के चक्कर में नक्सली सीमावर्ती इलाकों में पनाह ले सकते हैं। इसका इनपुट मिलते ही पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने सीमाओं को सीआरपीएफ के हवाले कर दिया। जंगलों में कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के सफाए के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुकमा जिले के कोटा थाना क्षेत्र के किंदेरपाड़ गांव के समीप घेराबंदी कर पुलिस ने आठ लाख के इनामी नक्सली कुंजमा सुक्का, वेक्को राजा, मुचाकी आत्या, कुदमा पोमा, मांडवी लच्छू और मांडवी गंगा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सली कुंजमा नक्सलियों के मिलिट्री बटालियन कंपनी एक सदस्य है। वेक्को राजा रिवोलपुशरी पार्टी का प्रमुख और लच्छू एरिया मिलिशिया का कमांडर है। दोनों के ऊपर एक-एक लाख का इनाम है।

नक्सली हमले में दो साल पहले शहीद हुए थे 12 जवान

11 मार्च 2017 को सुकमा के भज्जी क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हुए हमले में सुक्का के शामिल होने का आरोप है। इस हमले में 12 जवान शहीद हो गए थे। पड़ोसी राज्य में पूरे दिन फोर्स नक्सलियों की तलाश में जंगलों को खंगालते रहे। इससे नक्सलियों में खलबली मच गई है और वे खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश करने में जुट गए है।

एसपी सलमान ताज पाटिल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान को देखते हुए बार्डर पर फोर्स अलर्ट कर दिया गया है। जंगली इलाकों में थानों/पुलिस चौकियों की पुलिस पीएसी के साथ कांबिंग कर रही है। इसकी मॉनिटरिंग नक्सल एएसपी अरूण कुमार दीक्षित और उस क्षेत्र के सर्किल ऑफिसर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed