फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   six hundred fiftee metric tons of garbage on roads due to strike in varanasi breathing difficult due to stench

Varanasi News: हड़ताल से सड़कों पर 650 मीट्रिक टन कूड़ा, बदबू से सांस लेना मुश्किल; बारिश ने बढ़ाई आफत

Wed, 26 Jun 2024 12:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Jun 2024 12:11 PM IST
सार

Varanasi News: कर्मचारियों का आरोप है कि निगम प्रशासन वेतन जारी नहीं कर रहा है। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक कोई भी कर्मचारी कार्य पर नहीं लौटेगा। अगर समय रहते कुछ नहीं किया गया तो आंदोलन उग्र हो सकता है। 

विज्ञापन
six hundred fiftee metric tons of garbage on roads due to strike in varanasi breathing difficult due to stench
भोगाबीर इलाके में कंटेनर के बाहर बिखरा कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो माह से वेतन नहीं मिलने से खफा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को धनेसरा तालाब परिसर, भेलूपुर जलकल, बेनियाबाग में जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल के दौरान सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। वहीं, शहर में कूड़ा नहीं उठने से सफाई व्यवस्था चरमरा गई। 

विज्ञापन


सड़कों पर बीते मंगलवार को 650 मीट्रिक टन कूड़ा पड़ा रहा। लोगों का बदबू से सांस लेना भी मुश्किल हो गया। सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई बार अल्टीमेटम देने के बाद भी वेतन नहीं मिला तो मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन




नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। दोपहर बाद 150 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया है। जबकि सफाई कर्मचारियों ने कहा कि आज कूड़ा नहीं उठाया गया है। आम दिनों में शहर से रोज 800 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

six hundred fiftee metric tons of garbage on roads due to strike in varanasi breathing difficult due to stench
रथयात्रा मोड़ पर रखे कंटेनर से नहीं उठा कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला

बोले अधिकारी
कूड़ा उठवाने के लिए कंपनी को भुगतान किया जा रहा है। इससे जुड़ीं फाइलें मंगाई गई हैं। सत्यापन कर जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। दोपहर बाद शहर में कूड़ा उठवाया गया है। - अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त

इन इलाकों से नहीं उठा कूड़ा
कच्ची बाग जैतपुरा, पीलीकोठी बलुआबीर, बहेलिया टोला, मछोदरी, पीलीकोठी, लहुराबीर, चेतगंज, औरंगाबाद, लक्सा, सोनिया, सिगरा, महमूरगंज, सुदंरपुर, नरिया, लंका, भेलूपुर, इंग्लिशिया लाइन, चौक, दशाश्वमेध, मंडुवाडीह, कचहरी।

एक नजर में आंकड़े

  • 5500 सफाई कर्मचारी
  • 250 सफाई कार्य से जुड़े वाहन
  • कुल 100 वार्ड
  • 20 लाख आबादी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed