फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six children being taken to Gujarat via Okha Express RPF deboarded them at Cantt Station

मानव तस्करी की आशंका: ओखा एक्सप्रेस से गुजरात ले जा रहे थे छह बच्चे, आरपीएफ ने कैंट स्टेशन पर उतारा

Wed, 05 Aug 2026 01:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 01:54 AM IST
सार

Varanasi News: ओखा द्वारका एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो युवकों को आरपीएफ की टीम ने पकड़ा। छह नाबालिक बच्चों को लेकर जा रहे थे, इनमें दो बच्चियां भी शामिल हैं। आरपीएफ ने सभी बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। 

विज्ञापन
Six children being taken to Gujarat via Okha Express RPF deboarded them at Cantt Station
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओखा द्वारका एक्सप्रेस से मंगलवार को गुजरात ले जाए जा रहे छह नाबालिग बच्चों को कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने दो युवकों को पकड़ा। बच्चों को स्टेशन पर उतरवाया। बच्चे असम के रहने वाले हैं। इसमें दो बच्चियां शामिल हैं। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उनसे काम करवाने के लिए गुजरात ले जाया जा रहा था। आरपीएफ ने सभी बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। आरोपियों में असम के चिराग जिला निवासी प्रोफुल्ल वर्मन (31) और असम के बारपेटा के मानिक वर्मन (20) ने भी पूछताछ में काम कराने की बात कबूली।

विज्ञापन


कैंट स्टेशन पर आरपीएफ कैंट इंस्पेक्टर संदीप यादव को सूचना मिली कि कुछ बच्चों को काम करवाने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से ट्रेन से गुजरात ले जाया जा रहा है। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम, आरपीएफ की सीआईबी और बचपन बचाओ अभियान की सहायक परियोजना अधिकारी चंद गुप्ता की टीम ने चेकिंग की। 
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय से इस ट्रेन को चेक किया गया तो पिछले हिस्से में सामान्य कोच में 6 नाबालिग बच्चे डरे सहमे हालत में दो युवकों के साथ बैठे मिले। पूछताछ में पता चला कि सभी बच्चों को असम से गुजरात में काम कराने के लिए ले जाया जा रहा था। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed