फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six applicants are on one seat of B.Sc Agriculture

बीएससी कृषि की एक सीट पर हैं छह आवेदक

Thu, 21 Jul 2022 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Six applicants are on one seat of B.Sc Agriculture
राजकीय महाविद्यालय जक्खिनी ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को 50 साल से उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है। स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। कृषि की पढ़ाई होने के कारण दूरदराज से भी विद्यार्थी आते हैं। बीएससी कृषि में एक सीट पर छह से अधिक आवेदक हैं। कृषि स्नातकों के दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में मानविकी और कृषि संकाय की मान्यता है। 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। बीएससी कृषि की 65 सीटों के लिए 400 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, बीए में 380 सीटें हैं और इनमें से 30 फीसदी बालिकाओं के लिए आरक्षित हैं। बीए में 489 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। प्राचार्य डॉ. उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड के प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के प्रार्थना पत्र लिए जा रहे हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद अंक पत्रों के आधार पर उनका आवेदन स्वीकार किया जाएगा। 25 और 26 जुलाई को महाविद्यालय में काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से आते थे छात्र
प्राचार्य डॉ. उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि कृषि स्नातक की पढ़ाई के लिए शुल्क कम होने के कारण जम्मू कश्मीर के भी छात्र आते थे। मंगला सिंह, रामधारी सिंह, बृजभूषण सिंह, रत्नेश्वर नारायण सिंह, मणि सिंह ने बताया कि महाविद्यालय से कृषि और कला वर्ग में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दी है। साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यहां स्नातकोत्तर की कक्षाएं भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed