फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sita Dham will be built in Ayodhya said by Swami Paramhans Acharya

UP: राम मंदिर के बाद अब अयोध्या में बनेगा सीता धाम, जल्द शुरू होगा काम; जसोदा बेन करेंगी भूमि पूजन

Sun, 25 Feb 2024 07:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 25 Feb 2024 07:30 PM IST
सार

तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर स्वामी परमहंस आचार्य ने कहा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में सीता धाम बनाया जाएगा। पीठाधीश्वर ने कहा कि सीता धाम के शिलान्यास का समय अभी तय नहीं हुआ है। राम मंदिर बन गया है। अब माता सीता का मंदिर बनना जरूरी है।

विज्ञापन
Sita Dham will be built in Ayodhya said by Swami Paramhans Acharya
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में सीता धाम भी बनाया जाएगा। सीता धाम का भूमि पूजन जसोदा बेन करेंगी। इस सिलसिले में जसोदा बेन की सहमति मिल गई है। यह कहना है अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर स्वामी परमहंस आचार्य का।

विज्ञापन


वह काशी आए और बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों से बात की। पीठाधीश्वर ने कहा कि सीता धाम के शिलान्यास का समय अभी तय नहीं हुआ है। राम मंदिर बन गया है। अब माता सीता का मंदिर बनना जरूरी है। यह धर्म के नजरिये से अच्छा रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने को शिवभक्त कहते हैं। कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक के मंदिरों पर टैक्स लगा दिया है, लेकिन चर्च और मस्जिदों पर कोई टैक्स नहीं लगा है। इन्हीं कर्मों से भारत अब कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानवापी पर विवादित बयान के मामले में मुकदमे के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझ पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मुकदमे के लिए उनके पास कोई आधार ही नहीं है। काशी, मथुरा के मंदिरों को अब सहमति से दे देना ठीक रहेगा। विवाद या समस्या उत्पन्न करने से दिक्कत बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed