{"_id":"5f37f66e99135e03424cee45","slug":"sir-workah-bhaiyaji-joshi-emphasized-on-self-reliant-india-at-the-annual-meeting-of-the-sangh","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर, कहा-हमें बनना होगा स्वावलंबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RSS के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर, कहा-हमें बनना होगा स्वावलंबी
Sat, 15 Aug 2020 11:32 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 15 Aug 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
भैयाजी जोशी
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने रोहनिया स्थित सुरभि शोध संस्थान परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण कर लोगों को आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वावलंबी बनने का आह्वान किया। तीन दिवसीय संघ के वार्षिक बैठक में भाग लेने शुक्रवार देर शाम काशी आए भैयाजी जोशी ने हर क्षेत्र में समृद्ध और शक्तिशाली बनने की अपील की।
विज्ञापन
कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से देश ही नही पूरी दुनिया जूझ रही है। दुनिया की तुलना में भारत में कोरोना ग्रस्त होने और मृत्यु का परिणाम भी बहुत कम है। एक लंबा समय देश के अंदर गुलामी खत्म होने के बाद बीता है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी तंत्र पर चलने वाला भारत खड़ा करने की आवश्यकता है। भैयाजी जोशी ने कहा कि कोरोना संकट में हमने एक अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
हमें गर्व है कि हम इन सबसे जूझ कर खड़े हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में आगामी दिनों में बिहार में होने वाले चुनाव और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आदि पर चर्चा होगी। इसके लिए भैयाजी जोशी चयनित 25 पदाधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
कोविड गाइडलाइन के अनुसार होने वाली यह बैठक पांच छह सत्रों में चलेगी। इस दौरान उनके साथ सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, दत्तात्रेय होसबोले, अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक समेत काशी प्रान्त की प्रान्तकारिणी और अन्य स्वयंसेवक शामिल रहे।